Forestry New Year

36.51 करोड़ पौधरोपण के बाद अब वानिकी नववर्ष मनाएगी योगी सरकार

232 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) वनों के सृजन-संरक्षण पर और तेजी से कदम बढ़ा रही है। यूपी में वृहद रूप से एक दिन (20 जुलाई) में 36.51 करोड़ पौधरोपण सफलतापूर्वक करने के बाद योगी सरकार वानिकी नववर्ष (Forestry New Year) भी मनाएगी। इसके तहत पहली अक्टूबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित प्लूटो हॉल में राज्य स्तरीय आयोजन होगा। 2023-24 में स्थापित विशिष्ट वनों और उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट का भी विमोचन होगा। साथ ही पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जनअभियान 2025 के लिए मिशन टीम भी अभी ही घोषित की जाएगी। बहराइच से पकड़े गए दो भेड़ियों को लखनऊ चिड़ियाघर लाया गया था। वे यहां क्वारंटीन थे, जिन्हें अब बाड़े में छोड़ा जाएगा।

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024 की मिशन टीम को काम का मिलेगा पुरस्कार

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान- 2024 को सफल बनाने वाली मिशन टीम का सम्मान भी किया जाएगा तो वहीं योगी सरकार के मार्गदर्शन में विभाग ने अगले वर्ष की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके तहत पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान 2025 के लिए मिशन टीम के गठन की घोषणा होगी।

Mission Shakti 5.0: बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त करेगी योगी सरकार

वर्ष 2024-25 के लिए नवगठित मिशन टीम को बेटन हस्तांतरित किया जाएगा। उप्र कैंपा वेबसाइट का भी उद्घाटन होगा। साथ ही वानिकी वर्ष 2023-24 (Forestry New Year) में स्थापित विशिष्ट वनों से संबंधित बुकलेट व इस वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों पर बुकलेट का विमोचन भी होगा।

समस्त प्रभागों में विभागीय कर्मचारियों व आमजन को किया जाएगा जागरूक

लखनऊ स्थित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वानिकी (Forestry New Year) नववर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

एक दिन में 36.51 करोड़ पौधे लगाकर योगी सरकार ने रच चुकी है इतिहास

योगी सरकार (Yogi Government) ने 2024 में एक दिन (20 जुलाई) में 36.51 करोड़ पौधे लगाकर इतिहास रच चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में इसका शुभारंभ किया था। इस दिन लखनऊ, गोरखपुर व प्रयागराज में सीएम ने पौधरोपण भी किया था।

Related Post

Vibrant Gujarat

लखनऊ में 6 नवंबर को होगा वाइब्रेंट गुजरात रोड शो का आयोजन

Posted by - November 4, 2023 0
गांधीनगर/लखनऊ। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (Vibrant Gujarat) के 10वें संस्करण से पहले राज्य सरकार उद्योग जगत के अग्रणियों से बातचीत…
CM Yogi

“निर्णय में गति, कार्रवाई में कठोरता” : योगी का लीडरशिप डीएनए बना सुशासन की मिसाल

Posted by - February 5, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का नेतृत्व उत्तर प्रदेश में एक ऐसे शासन मॉडल के रूप में उभरा है,…
G-20

G-20: जीन बैले ने ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ की थीम की सराहना की

Posted by - April 18, 2023 0
वाराणसी। G-20 के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के व्याख्यान सत्र को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र (ईरी) के…
AK Sharma

वन नेशन वन इलेक्शन का विधान देश को बनाएगा एक समृद्ध राष्ट्र: एके शर्मा

Posted by - April 27, 2025 0
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी…
Durga Shankar

उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण का केन्द्र बनाने के लिये सरकार प्रयासरत: मुख्य सचिव

Posted by - May 29, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar) की अध्यक्षता में आज प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric…