cm dhami

हत्या का खुलासा न हुआ तो जवाबदेही तय की जाएगी : धामी

464 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि वह भण्डारी बाग क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा एक सप्ताह में करे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस हत्या का खुलासा एक सप्ताह में नहीं कर पायी तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के साथ ही सभी की जवाबदेही तय की जायेगी।

शुुक्रवार रात को भंडारी बाग क्षेत्र के घर में अकेले रह रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलेश धवन की बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि वहां बदमाशों ने लूटपाट भी की थी। राजधानी देहरादून में इस वारदात से पुलिस कार्यप्रणाली और शांति व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

ऐसे में सोमवार को मुख्य सेवक सदन में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सख्त लहजे में यह बात कही कि अगर बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा पुलिस एक सप्ताह में नहीं कर पाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के साथ ही सभी की जवाबदेही तय की जायेगी।

Related Post

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी बोलीं- मैंने पीएम मोदी से CAA, NRC और NPR वापस लेने की मांग

Posted by - January 11, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच शनिवार को कोलकाता में राजभवन में मुलाकात…
CM Vishnudev Sai

भाजपा का सदस्य बनना ही अपने आप में एक गौरवशाली अनुभूति : मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 3, 2024 0
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का आज मंगलवार को प्रदेश में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश की…
UP Board exams to begin from Wednesday

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Posted by - February 17, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं (UP Board Exam) 18 फरवरी…
CM Yogi

महाकुम्भ ने दुनिया को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

Posted by - March 18, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) ,…