aapda mitra

उप्र के 25 जिलाें में आपदा मित्र और आपदा सखी योजना को मिलेगा विस्तार

631 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार की आपदा (Aapda) के दौरान जनसामान्य को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिये आपदा मित्र (Aapda Mitra) और आपदा सखी (Aapda Sakhi) तैनात किये जायेंगे।

योगी सरकार ने राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की योजना को अमलीजामा पहनाने के तहत यह पहल की है। राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार बारिश, ओलावृष्टि, बाढ़ के दौरान होने वाले नुकसान को रोकने और लोगों की जान बचाने का मजबूत तंत्र स्थापित किया जा रहा है।

इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर राज्य सरकार प्रदेश के 25 जनपदों में आपदा मित्र (Aapda Mitra)  और आपदा सखी (Aapda Sakhi)  योजना को विस्तार देगी। योजना में जनपद के 18 से 40 आयु वर्ग के ऐसे वाॅलेंटियर्स को प्राथमिकता दी जाएगी जो सिविल डिफेंस, होमगार्ड और कम्युनिटी सर्विस व तैराकी में अनुभव रखते हों। आपदा रिस्पोंस ऑपरेशन्स का उनको पूर्व का भी अनुभव होगा।

यूपी के इन शहरों को रेडीमेड गारमेंट के हब बनाएगी योगी सरकार

आपदा मित्र (Aapda Mitra)  और आपदा सखियों (Aapda Sakhi)  को बचाव के उपकरण व सेफ्टी किट से लैस किया जाएगा ताकि किसी भी आपदा से निपट सके। इसके लिए उनको प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योजना के तहत प्राकृतिक आपदा जैसे बारिश, बादल फटना, ओलावृष्टि आदि से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार राहत एवं आपदा प्रबंधन के लिए इस कार्ययोजना पर तेजी से काम कर रही है। सरकार इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की 10 लाख महिलाओं को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण देगी। साथ ही आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 को 112 हेल्पलाइन से इंट्रीग्रेटेड भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि सरकार जहां अगले छह महीनों में राज्य आपदा प्रबंधन योजना को आगे बढ़ाते हुए आकाशीय विद्युत के लिए लाइटनिंग सेफ्टी प्रोग्राम के क्रियान्वयन की तैयारी कर रही है। वहीं जिलास्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटरों का सुदृढ़ीकरण करने की कार्ययोजना भी बना रही है।

शुभ संयोग जुड़ा है योगी के सरकारी आवास से, दूसरी बार आये पीएम मोदी

सरकार बेहतर बाढ़ प्रबंधन की दिशा में सभी नदी बेसिन के लिए डिजिटल एलिवेशन मॉडल सहित नदी निगरानी तंत्र मजबूत बनाने के लिए भी तैयारी में जुटी है। बीते पांच सालों में योगी सरकार के प्रयासों से राहत आयुक्त कार्यालय में राज्यस्तरीय इमरजेंसी सेंटर व राहत हेल्पलाइन 1070 की स्थापना की गई। प्रदेश में राहत हेल्पलाइन को 24 घंटे क्रियाशील रखते हुए 15 कॉल सेंटर भी संचालित हैं।

Related Post

किसी भी कार्य को अच्छे मन से किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है : राठौर

Posted by - October 11, 2021 0
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, अध्यक्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  जेपीएस राठौर (JPS Rathore) ने अपने पैतृक गांव मोहनपुर…
cm yogi

2017 से पहले और बाद का अंतर प्रदेश की जनता देख रही है: सीएम योगी

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग प्रदेश की आर्थिक प्रगति के दो सशक्त स्तंभ: एके शर्मा

Posted by - February 25, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में संगम सभागार, लखनऊ में…
cm yogi

आत्मनिर्भर और विकसित होगा 2047 का भारतः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 4, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह-2025 के शुभारंभ अवसर पर आत्मनिर्भर…