आप सांसद संजय सिंह के अखिलेश यादव से मिलने से यूपी में चढ़ा सियासी पारा

712 0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने बचे हुए हैं लेकिन ऐसे में सियासी सरगर्मी तेज़ ना हो ऐसा असंभव है। इस बीच ‘आप’ के सांसद संजय सिंह सपा प्रमुख सुरेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंच गए हैं। संजय सिंह और अखिलेश यादव की मुलाकात जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट ऑफिस में हो रही है दोनों के बीच काफी देर से बैठक चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे हैं। वहीं सियासी गलियारों में इस मुलाकात को अहम मुद्दा माना जा रहा है।

बता दे कि आप कि सांसद संजय सिंह यूपी के प्रभारी हैं। संजय सिंह काफी सक्रिय चेहरा है। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी सक्रियता बढ़ाने में लगातार जुटी हुई है। किसान आंदोलन से लेकर राम मंदिर के मसले पर आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। आम आदमी पार्टी ने राम मंदिर जमीन खुदाई में हुए घोटाले में भाजपा के मेयर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत नौ लोगों के खिलाफ अयोध्या की कोतवाली तहरीर देकर सभी आरोपियों के खिलाफ़ एफआईआर करने को मांग की थी। संजय सिंह की मानें तो उन्होंने कहा है कि वह एक के बाद एक कई घोटाले राम मंदिर से संबंधित उजागर किए हैं।

संजय सिंह ने कहा,भाजपा नेताओं और ट्रस्ट के लोगों ने मिलकर किस तरह से दो करोड़ की जमीन 5 मिनट में साढ़े अठारह करोड़ में खरीद ली गई। भाजपा के मेयर उनके नेता 20 लाख की जमीन को ढाई करोड़ में ट्रस्ट को बेचते हैं। यह सभी घोटाले मैंने सबके सामने रखे हैं, इतना सब कुछ सामने लाने के बावजूद अब तक भाजपा की सरकार केंद्र में या प्रदेश सरकार ने कोई जांच नहीं कराई,ना केंद्रीय एजेंसी से कोई जांच हुई है और ना पुलिस वालों से कोई जांच कराई गई। बावजूद भाजपा नेता और ट्रस्ट के लोग घूम घूम कर मुझ पर मानहानि का मुकदमा करने की बात कर रहे हैं।

Related Post

CM Yogi

हर प्रोजेक्ट के लिए तय हों नोडल अधिकारी, सप्ताह में मिले प्रोग्रेस रिपोर्ट: सीएम योगी

Posted by - June 15, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि हर प्रोजेक्ट के लिए एक नोडल अधिकारी तय करते हुए…
plastic

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त दिवस पर ‘यूपी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कान्क्लेव’ का आज आयोजन

Posted by - July 3, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने तथा प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्प्रभाव से जनजीवन को बचाने के लिए…
तुलसी गबार्ड

अमेरिकी मीडिया ने हिन्दुओं के खिलाफ छेड़ रखा है दुर्भावना का अभियान : तुलसी गबार्ड

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बारे में पश्चिमी देशों की मीडिया में भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण रिपोर्टिंग कर…

सिद्धू के सलाहकार मालविंदर माली ने दिया इस्तीफा, बोले- मुझे कुछ हुआ तो अमरिंदर होंगे जिम्मेदार

Posted by - August 27, 2021 0
पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने इस्तीफा दे दिया है। माली ने दावा किया कि…