ऐप से भूकंप की पूर्व जानकारी देने वाला प्रथम राज्य बना उत्तराखंड

1672 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मोबाइल एप्लीकेशन ‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’ एप का शुभारम्भ किया। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के सौजन्य से बनाये गये इस एप के माध्यम से भूकंप से पूर्व चेतावनी मिल जाएगी।

उत्तराखंड यह एप बनाने वाला पहला राज्य है। इससे जन सुरक्षा में मदद मिलेगी। इस एप के माध्यम से भूकंप के दौरान लोगों की लोकेशन भी प्राप्त की जा सकती है। भूकंप अलर्ट के माध्यम से भूकंप से क्षतिग्रस्त संरचनाओं में फंसे होने पर सूचना दी जा सकती है।उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। इस एप के माध्यम से लोगों को भूकंप की पूर्व चेतावनी मिल सके, इसके लिए इस एप की लोगों को जानकारी दी जाए।

विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर इसका प्रचार प्रसार किया जाए। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इसकी लघु फिल्म बनाकर जन-जन तक पहुंचाया जाए। स्कूलों में भी बच्चों को लघु फिल्म के माध्यम से इस एप के बारे में जानकारी दी जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के पास एंड्राइड फोन नहीं है, उनको भी भूकंप से पूर्व चेतावनी का मैसेज पहुंचाया जाए, इस एप के माध्यम से यह सुविधा भी प्रदान की जाए। भूकंप पूर्व चेतावनी में सायरन एवं वॉयस दोनों माध्यमों से अलर्ट की व्यवस्था की जाए।

सरकार की ओर से किसानों को MSP देने में किया जा रहा फर्जीवाड़ा, टिकैत बोले- करेंगे खुलासा

भूकंप पूर्व चेतावनी के लिए सायरन टोन अलग से हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूकंप पूर्व चेतावनी के लिए यह एक अच्छी पहल है। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव डॉ. एसएससंधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरूगेशन, आईआईटी रुड़की के प्रो. कमल एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Bus fell into Alaknanda river

अलकनंदा नदी में गिरी यात्री बस; तीन की मौत

Posted by - June 26, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर गुरुवार सुबह अलकनंदा नदी (Alaknanda River)…
Mayur Dixit

जनपद में अवैध खनन पर 8 स्टोन क्रेशर सीज, ई–रवन्ना पोर्टल को किया गया बंद

Posted by - June 28, 2025 0
हरिद्वार : सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) सख्ती से कार्यवाही कर…
DGP Ashok Kumar

DGP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिये दिशा-निर्देश

Posted by - March 24, 2021 0
देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार (DGP Ashok Kumar) ने सभी जनपद और परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से…
Free health camp for journalists and their family members

पत्रकारों और परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प, विशेषज्ञ डॉक्टरों की रही मौजूदगी

Posted by - June 17, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से…