trivendra singh rawat

AAP ने तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार पर लगाए वृक्षारोपण में धांधली के आरोप

737 0
देहरादून। आम आदमी पार्टी ने तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप के नेता रविंद्र जुगरान ने वृक्षारोपण एवं वनाग्नि रोकने के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) पर संबंधित कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उन्होंने मामले में अनियमितता की जांच कराने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र जुगरान ने तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार पर वृक्षारोपण एवं वनाग्नि रोकने के मामले में भष्ट्राचार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस पायलट प्रोजेक्ट को अपने चेहते को देकर धांधली की गई है।

आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि भारत सरकार ने साल 2019 में वृक्षारोपण और वनाग्नि रोकने के लिए 47,436 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी जिसमें 27 राज्यों में उत्तराखंड राज्य भी शामिल था, इसके तहत आधुनिक तकनीक और सैटेलाइट की मदद से वनों को आग से बचाने समेत कई तकनीक शामिल थी।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर इसलिए चिंता, शंका और अंदेशा है कि जिस प्रकार से पायलट प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का चयन किया गया, वह पहली नजर में किसी विशेष कंपनी या समूह पर मेहरबानी करने के उद्देश्य से सभी मानकों को ताक पर रखकर प्रक्रियाएं अपनाई गई, जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है।

जुगरान ने आरोप लगाते हुए कहा कि पायलट प्रोजेक्ट को एलॉट करते हुए भारी भरकम बजट को ठिकाने लगाने का ताना-बाना बुना गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो उन्हें न्यायालय की शरण में जाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

आम आदमी पार्टी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ सवाल उठाए हैं. जिस कंपनी को यह पायलट प्रोजेक्ट अलॉट किया गया, उसके पास इस तरह के कार्यों का कोई भी अनुभव नहीं है और इस कंपनी के मुख्य निदेशक पर साल 2015 में ग्यारह सौ एकड़ की जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार के केस चल रहे हैं। ऐसे में कंपनी को 11 फरवरी 2020 को एफएसआई की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के लिए सरकारी पत्र कैसे जारी किया गया।

Related Post

CM Dhami

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Posted by - July 28, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित एफटीआई परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’…
CM Dhami

अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

Posted by - March 10, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले…
CM Dhami

CM धामी ने महर्षि वाल्मीकि को किया नमन, कहा—“उनके आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे

Posted by - October 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा…
DM Savin Bansal

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट, मायने मेरी आपकी भूमिका और भी हो जाती है गहनः-डीएम

Posted by - August 31, 2025 0
देहरादून: लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना में प्रभावित परिवारों को भुगतान की जाने वाली अनुग्रह राशि और त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना…