Chardham yatra

चारधाम यात्रा में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, अब तक 35.57 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धाम

311 0

बदरीनाथ/केदारनाथ धाम। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में फिर से एक बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अब तक चारधाम यात्रा में 35 लाख 57 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। सितंबर माह के दूसरे सप्ताह से बदरीनाथ-केदारनाथ धाम जाने वाले भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दोनों धामों में प्रतिदिन तीन से चार हजार तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। शासन-प्रशासन यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए सुविधा मुहैया कराने के लिए व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है।

केदारनाथ मंदिर के कपाट दस मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। यात्रा (Chardham Yatra) के शुरुआत से भक्तों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था। केदारनाथ में सबसे अधिक अभी तक रिकार्ड 11 लाख 45 हजार 897 से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई है। बदरीनाथ में 09 लाख 89 हजार 282 श्रद्धालु पहुंचे हैं।

दोनों धामों में 21 लाख 35 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। गंगोत्री धाम में 06 लाख 65 हजार 911 और यमुनोत्री धाम में 05 लाख 83 हजार 455 व हेमकुंड में 01 लाख 66 हजार 503 से अधिक भक्त पहुंचे हैं।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि सरकार, मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से धाम पहुंच रहे यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 31 जुलाई को आयी आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने त्वरित गति से पैदल रास्ते को दुरुस्त करवाकर दोबारा से यात्रा को संचालित किया है।

द्वितीय चरण की यात्रा (Chardham Yatra) ने अब तेज गति पकड़ ली है। हर दिन हजारों भक्त बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर समिति की ओर से भी यात्रियों को अच्छे दर्शन कराने और अच्छी सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Post

CM Vishnudev Sai

CM विष्णुदेव साय ने दशहरा उत्सव में दी बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

Posted by - October 2, 2025 0
रायपुर। दशहरा के पावन पर्व पर रायपुर के रावण भाठा मैदान में बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने प्रदान की 146.19 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

Posted by - September 12, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में राजकीय…
मोहन भागवत

सहज रीति से कार्यकर्ता सज्जनों के साथ मिलकर कार्य करें : मोहन भागवत

Posted by - January 25, 2020 0
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के पांच दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है। सम्मेलन के…