CM Dhami

CM धामी से मिले उपनल कर्मचारी, समान कार्य–समान वेतन के निर्णय पर जताया आभार

37 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज सचिवालय में उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर उपनल कर्मचारियों ने समान कार्य–समान वेतन के संबंध में आज राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उपनल कर्मचारियों ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही उनकी मांगों को पूरा करने के साथ-साथ उनके सम्मान और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस फैसले से प्रदेश के हजारों उपनल कर्मचारियों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण बना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने यह भी कहा कि उपनल कर्मचारी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को सरकार पूरी गंभीरता से मान्यता देती है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे सरकार की नीतियों एवं निर्णयों के अनुरूप पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

Related Post

उत्तराखंड सीएम ने नियुक्त किए 6 जनसंपर्क अधिकारी, 3 RSS बैकग्राउंड से तो 3 BJP से जुड़े हुए

Posted by - August 14, 2021 0
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन 6 जनसंपर्क अधिकारी को नियुक्त किया है उनमें से 3 RSS बैकग्राउंड…
CM Dhami

आधुनिकता और परंपरा का संतुलन ही विकास का मार्ग — धामी का स्पष्ट संदेश

Posted by - February 17, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर, देहरादून में विश्वमांगल्य सभा के तत्वाधान…
CM Vishnudev

बस्तर के लोगों के लिए वरदान साबित होगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल: मुख्यमंत्री

Posted by - September 3, 2025 0
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन…
CM Mamta

व्हीलचेयर पर ममता : पुरुलिया की रैली में बोलीं ममता, लोगों का दर्द मुझसे ज्यादा

Posted by - March 15, 2021 0
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुंकार भरने के बाद मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी…