Sports

राज्य के बड़े खेल स्टेडियमों का हो बेहतर प्रबंधन

514 0

देहरादून: विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं खेल (Sports) तथा युवा कल्याण अभिनव कुमार (Abhinav Kumar) ने सोमवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभागों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि राज्य की खेल नीति के अनुरूप नीतियों एवं दिशा निर्देशों से सम्बन्धित शासनादेश शीघ्र निर्गत किये जाय ताकि खेल नीति से युवा खिलाड़ी लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य के बड़े खेल स्टेडियमों (Sports stadiums) के साथ ही निर्माणाधीन स्टेडियमों (Stadiums) का बेहतर उपयोग किस प्रकार हो इसकी भी कार्ययोजना तैयार की जाय। स्टेडियमों के बेहतर प्रबंधन से खिलाड़ियों को भी सुविधा होगी, इसके लिये पी.पी.पी. मोड की भी संभावना तलाशी जाय।

खेल विश्व विद्यालय के लिये भूमि के चयन में शीघ्रता

विशेष प्रमुख सचिव ने राज्य में स्थापित होने वाले खेल विश्व विद्यालय के लिये भूमि के चयन में शीघ्रता करने के भी निर्देश दिये, साथ ही विश्व विद्यालय की स्थापना से सम्बन्धित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं प्रक्रियाओं पर भी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर सचिव एवं निदेशक खेल तथा युवा कल्याण गिरधारी सिंह रावत, अपर निदेशक युवा कल्याण आर.सी. डिमरी, संयुक्त निदेशक खेल डॉ धर्मेन्द्र भट्ट, अजय अग्रवाल, उप सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी सरकार तीन मंत्रो पर कर रही कार्य

Related Post

cm dhami

स्वदेशी उत्पादों के प्रचार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूती: मुख्यमंत्री

Posted by - September 26, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश में चल रहे जी.एस.टी. एवं स्वदेशी…
CM Dhami

CM धामी ने अस्पताल का दौरा किया, फूड पॉइजनिंग से पीड़ित मरीजों से मुलाकात की

Posted by - March 31, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल का दौरा किया, जहां सहारनपुर से…
CM Dhami

सीएम धामी ने मंगलौर में किया 46.78 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Posted by - March 4, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मण्डी मैदान मंगलौर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह के अवसर…
Pushkar

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के जखोल में किया बिशु मेले का उद्धघाटन

Posted by - April 15, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने शुक्रवार को उत्तरकाशी (Uttarkashi) के जखोल स्थित सोमेश्वर मंदिर…