Radha Raturi

राधा रतूड़ी ने ली मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध अधिकारियों की बैठक

551 0

देहरादून: अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी (Radha Raturi) ने मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister Office) से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से समय पर कार्यालय आने तथा आगुन्तकों से प्रति सम्यक व्यवहार अपनाये जाने की अपेक्षा की। अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) ने यह भी निर्देश दिये हैं कि CM Help Line 1905 का प्रभावी अनुश्रवण के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में आने वाले दैनिक पत्रों को भी इसमें अपलोड कर इसकी भी नियमित समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

परिचयात्मक बैठक

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों की परिचयात्मक बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर कार्यों का निस्तारण समय बद्धता, पारदर्शिता एवं सत्य निष्ठा के साथ सुनिश्चित हो, यह सभी की जिम्मेदारी है। अपर मुख्य सचिव ने कार्यों की प्रक्रिया की सरलता, विभिन्न अनुभागों एवं कार्यालयों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया। पत्रावलियों के समुचित रखरखाव एवं उनके त्वरित निस्तारण प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी उन्होंने दिये। मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्य प्रणाली को ऑन लाइन प्रक्रिया के तहत संचालित करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे कार्यों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी।

मध्यवर्गीय क्लब चैंपियंस लीग के ‘राक्षस’ को रोकने की कोशिश

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव एम. एम सेमवाल, उप सचिव एच एस बसेड़ा, अनिल जोशी के साथ ही सभी अनुसचिव, अनुभाग अधिकारी, प्रमुख निजी सचिव आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड 2025 तक बनेगा देश का अग्रणी राज्य : सीएम धामी

Related Post

CM Dhami

CM Dhami ने नैनीताल में जनता से की मुलाकात व सुनी उनकी समस्याएं

Posted by - November 27, 2025 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में जिले…
CM Dhami reached Telangana

तेलंगाना पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी

Posted by - April 25, 2024 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गुरुवार को तेलंगाना पहुंचे,…

देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ 17 अगस्त से पूरे सूबे में आंदोलन करेंगे पंडा पुरोहित समाज

Posted by - August 9, 2021 0
देवस्थानम बोर्ड को खत्म करने की मांग को लेकर चारधाम तीर्थपुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति ने 17 अगस्त के बाद पूरे…
CM Dhami

‘कन्याश्री’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, 2 लाख से अधिक छात्रों को…

Posted by - July 1, 2022 0
देहरादून: रोटरी डिस्ट्रिक द्वारा आयोजित ‘कन्याश्री’ (Kanyashree) कार्यक्रम का आयोजन आज शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड (Uttarakhand) के…