अनुच्छेद 370 हटा देगी भाजपा

सत्ता में दोबारा आने के बाद अनुच्छेद 370 हटेगा – अमित शाह

956 0

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में रैली को संबोधित करते हुए  बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह  ने विपक्ष पर हवाई हमले पर नाखुश होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार यानी आज कहा कि बीजेपी की अगली सरकार बनाने के बाद उनकी पार्टी कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा देगी।

ये भी पढ़ें :-मोदी को लगता है वो अजेय हैं, बाजपेयी को भी यही लगा था – सोनिया गांधी 

आपको बता दें बालाकोट हवाई हमले पर सवाल पर उठाने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि ये सिर्फ अल्पसंख्यकों को संतुष्ट करने के लिए है। उन्होंने उनसे कश्मीर में अलग पीएम की मांग पर अपना रुख स्पष्ट करने को भी कहा, जैसा की उनके सहयोगी नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला चाहते हैं।

ये भी पढ़ें :-आरएसएस चीफ ने ‘नोटा’ का किया विरोध, मतदाताओं से की अपील 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘केंद्र में भाजपा की अगली सरकार बनाने के बाद हम कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देंगे।’ संविधान का अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता है। शाह ने बनर्जी पर राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण और नागरिक विधेयक पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया साथ ही उन्होंने  कहा, ‘ममता बनर्जी और विपक्षी नेता हवाई हमले से नाखुश हैं। वे सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लेकिन मैं स्पष्ट तौर पर यह कहना चाहूंगा कि हम ऐसी ताकतों को जीतने नहीं देंगे।’

Related Post

पीएम मोदी

पुणे के अस्पताल में भर्ती अरुण शौरी से मिले पीएम मोदी, जाना कुशलक्षेम

Posted by - December 8, 2019 0
पुणे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार पुणे के एक अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात कर…
CM Yogi

आधुनिक भारत के निर्माण में मील का पत्थर बनेगी एआई यूनिवर्सिटीः सीएम योगी

Posted by - July 26, 2025 0
लखनऊ। शनिवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद को शिक्षा, तकनीक और सांस्कृतिक समृद्धि के अद्वितीय संगम के रूप में…
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 23 अप्रैल को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी

Posted by - April 18, 2019 0
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से घोषित उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर…