कोरोना खौफ

आपका वोट कीमती है, यह चुनाव आपके परिवार के अगले पांच साल निर्धारित करता है -अनुपम खेर

1470 0

नई दिल्ली। आज यानी गुरुवार को देश लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मना रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज हो गया है और पहले चरण में मतदान हो रहे हैं। इस चरण में रालोद के अजीत सिंह का मुकाबला उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के संजीव बालयान से है जबकि उनके बेटे जयंत चौधरी बागपत सीट पर केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह को चुनौती दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-रायबरेली से सोनिया तो अमेठी से स्मृति ईरानी आज भरेंगी नामांकन, इस दौरान मौजूद रहेंगे ये नेता 

आपको बता दें इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘आपका वोट कीमती है। यह चुनाव आपके परिवार के अगले पांच साल निर्धारित करता है। अपनी ताकत का इस्तेमाल सही दिशा में करिए। अपने अंदर के सच पे मोहर लगाइए।’ अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लीजिए। वोट कीजिए।’

ये भी पढ़ें :-ठाकोर सेना का अल्पेश ठाकोर को अल्टीमेटम,24 घंटे में छोड़ें कांग्रेस 

जानकारी के मुताबिक इस बार लोकसभा चुनाव में सात चरणों में वोटिंग होगी. आखिरी चरण के तहत 19 मई को वोट डाले जाएंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे। आज सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे।

Related Post

अमेरिकी नौसेना में शामिल होकर रचा इतिहास

अफ्रीकी मूल की लेफ्टिनेंट मेडलिन स्‍वीगल ने अमेरिकी नौसेना में शामिल होकर रचा इतिहास

Posted by - July 12, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से श्वेत और अश्वेत को…
शूटिंग में फंसे सलमान

महेश्वर में शिवलिंग पर तखत लगाने के आरोप में फंसे सलमान खान, देनी पड़ी सफाई

Posted by - April 5, 2019 0
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन के धार्मिक स्थल महेश्वर में फिल्म ‘दबंग-तीन’ की शूटिंग के दौरान शिवलिंग पर लगाए गए…