Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को दी बड़ी राहत, Private school नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

557 0

चण्डीगढ़: पंजाब में सत्ता संभालने के बाद सीएम भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) फैसले पे फैसले लिए जा रहे हैं और अब एक बार फिर मान ने स्कूली शिक्षा को लेकर दो बड़े फैसले लिए हैं। सीएम भगवंत मान ने बुधवार को जानकारी दी कि पंजाब के सभी निजी स्कूल (Private schools) इस नए सेमेस्टर 2022 में फीस में बढ़ोत्तरी नहीं कर सकेंगे। अपने पहले निर्णय में उन्होंने निजी स्कूल के फीस बढ़ाने पर पाबंदी लगा दी है इसके साथ ही दूसरे फैसले में उन्होंने आदेश दिया है कि कोई भी स्कूल किसी खास दुकान से किताब और ड्रेस खरीदने (School Uniform) का दबाव नहीं डालेगा।

इस आदेश के बाद अब पंजाब के रहने वाले बच्चों के पैरेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी बुक और यूनिफॉर्म खरीद सकेंगे और स्कूलों की फ़ीस नहीं बढ़ेगी। पंजाब सरकार जल्द ही इन फैसलों को लेकर पॉलिसी बनाकर जारी कर देगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिक्षा महंगी होने के कारण आम लोगों की पहुंच से शिक्षा दूर हो गई है।

यह भी पढ़ें : विकलांग पर नहीं आया तरस, दंपति ने कर दी लाठी-डंडों से पिटाई Video

Related Post

CM Sai

मुख्यमंत्री साय ने हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास की चाबी

Posted by - October 1, 2024 0
सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज मंगलवार काे सूरजपुर में आयोजित सियान सम्मान…
CM Vishnudev Sai

लोकसभा चुनाव घोषणा समिति की बैठक में शामिल होने सीएम साय दिल्ली रवाना

Posted by - April 1, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) सोमवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। अपने दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM…
virat kohli emotional post

देखिए एमएस धोनी और सुरेश रैना के सन्यास पर कोहली ने किया यह पोस्ट

Posted by - August 16, 2020 0
नई दिल्‍ली। भारत को अपनी कप्‍तानी में दो बार विश्‍व विजेता बनाने वाले एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा…
CM Dhami

2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग मुक्त प्रदेश बनाना हमारा संकल्प: सीएम धामी

Posted by - September 16, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रगफ्री तथा 2024 तक क्षय रोग मुक्त…