Petrol

9 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 8ठीं बार उछाल, जनता हुई बेहाल

718 0

नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियां (Government oil companies) अपने घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के दाम बढ़ा रही हैं। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने व नवंबर से 137 दिनों बाद लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले मंगलवार से पेट्रोल डीजल की महंगाई (Dearness) शुरू हुई है। 9 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 8ठीं बार इजाफा हुआ है। बुधवार को भी पेट्रोल के दाम में 80-85 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 70-75 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज देश के चारों महानगरों समेत सभी बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं।

दिल्ली में पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 101 रुपये के पार पहुंच गया है, मुंबई में एक बार फिर सबसे ज्यादा 85 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में डीजल के दाम में भी 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

नई दरें

दिल्ली – पेट्रोल 101.01 रुपये और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर

मुंबई – पेट्रोल 115.88 रुपये और डीजल 100.10 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई – पेट्रोल 106.69 रुपये और डीजल 96.76 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता – पेट्रोल 110.52 रुपये और डीजल 95.42 रुपये प्रति लीटर

नोएडा में पेट्रोल 101.08 रुपये और डीजल 92.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

लखनऊ में पेट्रोल 100.86 रुपये और डीजल 92.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

पटना में पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 96.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

 

Related Post

देवरिया की बेटी ने रोशन किया शहर का नाम, अमरीका में मिला 70 लाख का पैकेज

Posted by - June 7, 2021 0
देवरिया  जनपद की बेटी (Deoria’s daughter) ने शहर का नाम रोशन कर दिया है। भुजौली कालोनी निवासी डॉ.सुरेन्‍द्र कुमार सिंह…
CM Yogi listened to the problems of the people during Jata Darshan.

प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही: सीएम योगी

Posted by - October 6, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। प्रदेश भर से आये फरियादियों के पास मुख्यमंत्री…

कांवड़ यात्रा रद्द करने पर हिन्दू महासभा ने की योगी की निंदा, कहा- कोरोना है तो रोक दीजिए राजनीति

Posted by - July 19, 2021 0
कोरोना संकट को देखते हुए यूपी समेत विभिन्न सरकारों ने कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया, हिन्दू महासभा…
Akhilesh yadav meets mbbs students

बीजेपी सरकार में हुई महिला अपराधों में बढ़ोतरी : अखिलेश यादव

Posted by - March 9, 2021 0
लखनऊ। एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारीशक्ति को हार्दिक बधाई दी। इस…
Free Sanitary Pad Corner

स्वच्छ महाकुम्भ की तरफ बढ़ा एक और कदम, महाकुम्भ में ‘फ्री सेनेटरी पैड काॅर्नर’ का उद्घाटन

Posted by - January 11, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महा कुम्भ को दिव्य, भव्य और स्वच्छ स्वरूप देने के संकल्प को धरातल पर उतारने के प्रयास…