पाक पीएम के बयान पर बोले केजरीवाल

पाक पीएम के बयान पर केजरीवाल का तंज, भारतवासी जान लें, मोदी जी जीते तो पाक में फूटेंगे पटाखे

1289 0

नई दिल्ली। पाक पीएम इमरान खान ने जब से बीजेपी की जीत के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर पड़ने वाले असर पर बात की है तब से केजरीवाल को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्विट किया है उन्होंने कहा ‘पाकिस्तान मोदी जी को क्यों जिताना चाहता है? मोदी जी देश को बताएं कि पाकिस्तान के साथ उनके कितने गहरे रिश्ते हैं? सभी भारतवासी जान लें कि अगर मोदी जी जीते तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे।’

ये भी पढ़ें :-पार्ट टाइम आंदोलन से फुल टाइम राजनीति तक बीजेपी में शामिल हुए बैंसला 

आपको बता दें इमरान खान ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कश्मीर ही नहीं पूरे भारत में मुसलमान बड़े पैमाने पर अलगाव महसूस कर रहे हैं। मैं कभी सोच भी नहीं सकता जो इस वक्त भारत में हो रहा है। मुस्लिम विचारधारा पर हमले हो रहे हैं। कई साल पहले भारतीय मुस्लिम वहां अपनी स्थिति को लेकर खुश थे।

ये भी पढ़ें :-चुनाव आयोग ने बीजेपी को एक और बड़ा झटका दिया , नमो टीवी पर भी कसा शिकंजा 

जानकारी के मुताबिक पाक पीएम के बयान पर केजरीवाल ने पीएम मोदी पर तंज भी किया है, क्योंकि वह अक्सर ही यह कहते रहते हैं कि सेना के पराक्रम का सबूत मांगने वाले पाकिस्तान को खुश करते रहते हैं। बता दें कि इमरान खान ने  उम्मीद जताई है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने से दोनों देशों के बीच शांति वार्ता होने के आसार ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस आगामी चुनाव में जीतती है तो भाजपा से डर कर कश्मीर के मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने से पीछे हट सकती है।

Related Post

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान बनते ही सिद्धू ने आलाकमान को कहा शुक्रिया

Posted by - July 19, 2021 0
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिद्धू ने सोमवार को पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और अपने अपने पिता को…
Powerloom

पावरलूम बुनकरों को मिलेगी सस्ती बिजली, प्रदेश बनेगा टेक्सटाइल हब

Posted by - March 3, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व व निर्देशन में यूपी का हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग Powerloom) तेजी से…
AK Sharma

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022: आज़मगढ़ में एके शर्मा ने किया योगाभ्यास

Posted by - June 21, 2022 0
आज़मगढ़: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज आज़मगढ़ (Azamgarh) में वरिष्ठ…