सोने की बढ़ी चमक, चांदी 178 रुपए टूटी, जानें आज का भाव

724 0

नई दिल्ली। सोने की कीमतें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को 182 रुपये की तेजी के साथ 47,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों तेजी और रुपये में गिरावट का आना है। पिछले कारोबार में, बहुमूल्य धातु 46,841 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी।

हालांकि, चांदी 178 रुपये की गिरावट के साथ 64,721 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। ये पिछले कारोबार में 64,899 रुपये पर रही थी। भारतीय रुपया सोमवार को 18 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.08 पर पहुंच गया।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना तेजी के साथ 1,800 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। और चांदी 24.48 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट रही है। एक वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) ने कहा कि सोने की कीमतें सोमवार को स्पॉट गोल्ड के दाम के साथ कोमैक्स पर 0.40 फीसदी के उछाल के साथ ट्रेड कर रही थीं।

आपको बता दें कि, दिवाली से लेकर दिसंबर तक सोने के भाव 57 हजार रुपये से लेकर 60 हजार तक जा सकते हैं। यानी कि अभी जो कीमतें चल रही हैं उसमें 14 हजार प्रति 10 ग्राम तक तेजी आ सकती है। जहां तक चांदी की बात है तो उसमें भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अधिकांश ट्रेडर्स का मानना है कि दिवाली या साल के अंत तक चांदी की कीमतें 76,000 से 82,000 रुपये प्रति किलो तक जा सकती हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किये वितरित

Posted by - February 23, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में…
Amit Shah in hawra

अमित शाह ने रिक्शा चालक के घर किया लंच, कहा- ‘200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर बनाएंगे सरकार’

Posted by - April 7, 2021 0
 हावड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को हावड़ा के डोमजूर (Domjur) में चुनाव प्रचार के दौरान…

चन्नी सरकार पर हमलावर हुए सिद्धू, कहा- चुनाव से पहले दिया जा रहा ‘लॉलीपॉप’

Posted by - November 2, 2021 0
चंडीगढ़। पंजाब में अपनों के बीच ही घिरी कांग्रेस की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही है। पंजाब कांग्रेस…