लखीमपुर हिंसा मामले की जांच करेंगे रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव

527 0

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के प्रकरण के सुप्रीम कोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने भी एक कदम आगे बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बड़े मामले की जांच इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज को सौंप दी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जांच के लिए रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया है। इस जांच के लिए सरकार ने एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग बनाकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ जांच पूरी करने करने के लिए दो महीने का समय निर्धारित किया गया है।

बता दें कि लखीमपुर खीरी में बीते रविवार को उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान नेताओं से वार्ता के बाद मृतकों के परिवार को 45-45 लाख रुपए की आर्थिक सहायता,पीड़ित परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी तथा मामले की जांच इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड से कराने पर सहमति जताई थी। इसी क्रम में गुरुवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को अब लखीमपुर खीरी मामले की जांच सौंपी गई है। लखीमपुर खीरी में उनकी जांच टीम का मुख्यालय होगा। इस समिति को अपनी जांच रिपोर्ट दो महीने में सरकार को सौंपनी होगी।

Related Post

Changur Baba

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को हो फांसी की सजा : बबिता चौहान

Posted by - July 7, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गैर-मुस्लिम लड़कियों को बहला-फुसलाकर किए जा रहे अवैध धर्मांतरण के खिलाफ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष…
CM Yogi

सीएम योगी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - December 15, 2023 0
वाराणसी। प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। काशी दौरे के दूसरे दिन…
night shelters

प्रदेश में शीतलहर को लेकर योगी सरकार अलर्ट, गरीबों और निराश्रितों के लिए की संवेदनशील पहल

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर…