राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका

‘मेरा भाई बहादुर है,आप लोग उनका ध्यान रखें’ -प्रियंका गांधी

1236 0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार यानी आज केरल के वायनाड लोकसभा सीट से परचा दाखिल किया। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।केरल के वायनाड में राहुल गांधी के नामांकन के बाद बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनकी तारीफ की है।

ये भी पढ़ें :-सपा-बसपा गठबंधन को झटका, गोरखपुर से सांसद प्रवीण निषाद बीजेपी में शामिल

आपको बता दें प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा,उन्होंने वायनाड की जनता से कहा, मैं जानती हूं मेरा भाई बहुत साहसी व्यक्ति है, लेकिन मैं आप लोगों से उनकी देखभाल करने का आग्रह करती हूं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘मेरे भाई, मेरे सबसे प्यारे दोस्त और सबसे साहसी आदमी जिसे मैं जानती हूं। वायनाड आप इनका ख्याल रखें। वह आपको निराश नहीं करेंगे।’

ये भी पढ़ें :-केरल की वायनाड सीट से रोड शो के बाद नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी

जानकारी के मुताबिक नामांकन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। रोड शो के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं से हाथ भी मिलाया।

Related Post

cm yogi

दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम

Posted by - October 19, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 23 अक्टूबर को दीपोत्सव पर अयोध्या में हनुमान चालीसा के नए संस्करण का शुभारंभ…
AK Sharma

सभी वर्गों का आरक्षण सुनिश्चित करते हुए तय समय पर निकाय चुनाव कराएगी सरकार: एके शर्मा

Posted by - March 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav)…
Sharad Pawar

राष्ट्रपति पद के लिए शरद पवार को कांग्रेस क्यों बनाना चाह रही संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार?

Posted by - June 14, 2022 0
नई दिल्ली: कई दिग्गज राजनीतिक नेताओं के राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election 2022) के लिए दौड़ में होने की अफवाह है,…