कर्नाटक के नए सीएम पर हलचल तेज, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में ये 4 नाम आगे

929 0

कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल जारी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आज यानी सोमवार को विधानसभा में इस्तीफा देने का एलान किया। उसके बाद राजभवन पहुंच कर राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ऐसे समय दिया है, जब आज कर्नाटक की भाजपा सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर है कि अब भाजपा राज्य की कमान किसे सौंपेगी। वहीं नई दिल्ली में कर्नाटक के नए सीएम को लेकर बैठक हो रही है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की रेस में प्रह्लाद जोशी, बीएल संतोष, लक्ष्मण सवदी और मुरुगेश निरानी का नाम शामिल है।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए अभी बहुत काम करना है। हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए। येदियुरप्पा ने भावुक स्वर में कहा, “मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करूंगा। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने मुझे केंद्र में मंत्री बनने के लिए कहा, लेकिन मैंने कहा कि मैं कर्नाटक में रहूंगा।

लाल निशान पर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, कारोबार के दौरान उच्चतम स्तर पर पहुंचा ICICI बैंक का शेयर

येदियुरप्पा के इस्तीफे के एलान के बाद दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह और गृह मंत्री अमित शाह नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी के तौर पर केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी, संगठन महासचिव बीएल संतोष और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी का नाम आगे चल रहा है। हालांकि, जोशी ने कहा कि उनसे इस बारे में अभी तक शीर्ष नेतृत्व ने कोई बात नहीं की है जबकि निरानी का कहना है कि पार्टी जो भी आदेश देगी, वह उसका पालन करेंगे।

Related Post

डोनाल्ड ट्रम्प

US: चुनाव अधिकारियों ने ट्रंप के धोखाधड़ी के आरोपों को किया खारिज

Posted by - November 13, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   अमेरिका के चुनाव सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपों को…
CM Yogi

बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कर मुख्यमंत्री ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

Posted by - September 15, 2024 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में बाबा गोरखनाथ का दर्शन…
Barsana Latthmar Holi

रंगोत्सव 2026: नंदगांव के हुरियारों पर बरसाना में बरसीं प्रेम की लाठियां, परंपरा का उड़ा गुलाल

Posted by - February 25, 2026 0
मथुरा। राधा रानी की नगरी बरसाना (Barsana) बुधवार को पूरी तरह से ‘रंगोत्सव’ के उल्लास में डूबी नजर आई। शाम…
CM Dhami

सीएम धामी का प्रयास लाया रंग, देहरादून से अयोध्या अमृतसर और वाराणसी के लिए हवाई सेवा का होगा शुभारंभ

Posted by - March 4, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का प्रयास रंग लाया है। देहरादून से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या,…

सीएम योगी ने लखनऊ में सात मंजिला विशिष्ट अतिथि गृह का किया लोकार्पण

Posted by - October 21, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में अति विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए अति…