कैबिनेट में नहीं मिली जगह तो छलका संजय निषाद का दर्द, कहा- दगाबाज सरकार का दर्द दिल में

830 0

आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले हुए मोदी कैबिनेट के पहले बड़े विस्तार में राज्य से 7 लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि चुनावी समीकरण को ध्यान में रखते हुए ओबीसी और दलित नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। लेकिन निषाद पार्टी के हाथ कुछ नहीं लगा है, निषाद पार्टी नाराज है, पार्टी संस्थापक संजय निषाद ने अपने बेटे के लिए मंत्रिमंडल में जगह मांगी थी।

बेटे और सांसद प्रवीण निषाद को जगह न मिलने पर संजय ने सरकार से पूछा- अपना दल की अनुप्रिया पटेल को शामिल किया जा सकता है तो प्रवीण को क्यों नहीं? संजय निषाद ने तंज कसते हुए कहा कि दगाबाज सरकारों का दर्द दिल में है, दिल मुश्किल में है। निषादों की अनदेखी होती रही तो अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करेंगे।

संजय निषाद ने कहा कि प्रवीण निषाद को कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाना निषाद समाज के साथ धोखा है, 18 फ़ीसदी निषाद समाज को एक बार फिर धोखा मिला है जबकि 4 से 5 फीस दी वालों को तरजीह दी गई है| संजय निषाद के बेटे प्रवीण संत कबीर नगर से सांसद हैं. प्रवीण ने 2017 में हुए गोरखपुर उपचुनाव में सपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी| अनुप्रिया पटेल पर निशाना साधते हुए निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा, ‘जो लोग अपनी सीट जिला पंचायत अध्यक्ष में नहीं जितवा सके, जिन लोगों ने बीजेपी को हराने का काम किया वैसे लोगों को तवज्जो दी गई जबकि निषाद समाज ने एकमुश्त वोट देकर यूपी में और केंद्र में बीजेपी की सरकार बनाई है|’

संजय निषाद ने कहा कि फिलहाल वह बीजेपी के साथ हैं, लेकिन अगर बीजेपी ऐसे ही निषादों की अनदेखी करती रही तो आने वाले वक्त में वह अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करेंगे और बीजेपी से गठबंधन को लेकर सोचने को मजबूर होंगे|

Related Post

AK Sharma

22 जनवरी को सभी दीपक जलाकर भगवान राम का करें पूजन, मनाएं दीपावली: एके शर्मा

Posted by - January 14, 2024 0
आगरा/लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद आगरा के प्रभारी मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) रविवार को मकर…
CM Dhami

सीएम धामी से हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की भेंट

Posted by - October 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री…