चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों ने किया हंगामा, बैरिकेड तोड़ चंडीगढ़ में घुसकर राजभवन की ओर करेंगे कूच

1323 0

कृषि कानून को रद्द करने की मांग से शुरू हुए किसान आंदोलन को आज 7 महीने पूरे हो गए हैं। आज यानी शनिवार को 32 किसान संगठनों ने राज भवन की ओर कूच किया। पंचकूला और मोहाली से आए किसानों ने चंडीगढ़ में बैरिगेटिंग तोड़कर प्रवेश किया। वहां एसपी मौजूद थे, किसानों को रोकने की कोशिश की गई पर किसानों ने जोर जबरदस्ती करके भवन की ओर कूच किया।

माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है‌ ट्रैक्टर आगे ले जाने की कोशिश लगातार किसानों की ओर से जारी है। इस बीच डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने मौके पर पहुंचकर उन्हें प्रेस लाइट प्वाइंट पर रोकने की कोशिश की। किसानों से ज्ञापन भी लिया है और उन्हें यह कहा है कि इसे प्रशासक वीपी सिंह बदनोर तक पहुंचाया जाएगा। सभी से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

इससे पहले दोपहर करीब पौने एक बजे भी किसान पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारा से रवाना हुए। वहीं मोहाली से किसानों ने अंब साहिब से यादविंदर चौक की तरफ कूच किया। इस बीच किसान नेता सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इस दिन इंदिरा गांधी के समय पर एमरजैंसी लागू हुई थी। हमें उसे याद करना चाहिए जिसके चलते हम यह मोर्चा निकाल रहे हैं।

किसान नेता रणजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने करीब 5000 किसान आएंगे यह सोचा था पर अभी तक 30000 किसान पहुंच चुके हैं। इसी के चलते चंडीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर है और बॉर्डर्स पर बैरिकेडींग कर रखी है।

Related Post

CM Yogi Adityanath inaugurated Regency Hospital

एक वर्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए दी गई 1100 करोड़ रुपये की मदद : सीएम योगी

Posted by - August 17, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि गोरखपुर में उच्च स्तरीय इलाज के लिए अब न तो स्पेशलिटी…
former MP Rizwaan Zaheer

पूर्व सांसद रिजवान जहीर और कांग्रेस नेता दीपांकर सिंह गिरफ्तार

Posted by - April 27, 2021 0
बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बेलीखुर्द गांव…
CM Dhami

हमारे सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है विजयदशमी का पर्व: सीएम धामी

Posted by - October 24, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) मंगलवार को परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में…