गौ तस्करी के शक में त्रिपुरा में 3 मुसलमानों की पीट पीटकर हत्या

735 0

कोरोना संकट के बीच भी मॉब लिंचिंग नहीं थम रही है, त्रिपुरा में मिनी ट्रक से जानकर लेकर जा रहे तीन मुस्लिमों युवाओं को भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार खोवाई जिले के उत्तरी महारानीपुर में ये घटना घटित हुई, ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा करते हुए पकड़ा फिर हमला कर दिया।

खोवाई के एसपी किरण कुमार ने बताया मारे गए लोगों में जायद हुसैन, बिलाल मियांं और सैफुल इस्लाम शामिल हैं, ये सेपाहीजाला के सोनामूरा इलाके के थे। सीपीआई एम ने बयान जारी करते हुए जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से ऐसे अपराधों की बाढ़ आ गई है, कानूून व्यवस्था खस्ताहाल है।

पीट पीटकर हत्या मामले में दो अन्य मामले चंपाहोवेर और कायनपुर में भी दर्ज हुए हैं लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक ग्रामीणों ने मिनी ट्रक का पीछा किया और उत्तरी महारानीपुर गांव के पास वाहन को रोकने में कामयाब रहे। ग्रामीणों ने मिनी ट्रक पर सवार तीन लोगों को घातक हथियारों से पीटना शुरू कर दिया और उनमें से दो को पीट-पीट कर मार डाला, जबकि अन्य भागने में सफल रहा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भीड़ ने उत्तरी महारानीपुर के पास एक आदिवासी बस्ती मुंगियाकामी में तीसरे व्यक्ति को पकड़ लिया और वहां उसकी हत्या कर दी।

किरण कुमार ने कहा कि पुलिस हामले के तत्काल बाद दोनों जगहों पर पहुंची और घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

गौ-संरक्षण के नाम पर हो रही हिंसा के कारण बहुत ही तेज़ी से सामाजिक सौहार्द बिगड़ता जा रहा है। ऐसे में देश के अलग अलग राज्यों में अलग अलग गौ-संरक्षण कानूनों की जानकारी होना आवश्यक है। कानून ने कथित तौर पर न्यायिक और संस्थागत, दोनों ही पृष्ठभूमियों के अंतर्गत गौ-रक्षक और हत्या कर देने वाली भीड़ को निर्दोष साबित करने का रास्ता खोल कर एक तरह से हत्याओं को बढ़ावा दिया है। राजनीतिक संरक्षण ने स्थिति को और भयावह बना दिया है।

Related Post

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री अनोश एक्का की संपत्ति कुर्क की

Posted by - September 2, 2021 0
प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मंत्री अनोश एक्का की 6,25,000 रुपये की संपत्ति कुर्क की है, जिन्हें रांची की…
Yogesh Sahu

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से योगेश का हुआ नि:शुल्क किडनी ट्रांसप्लांट

Posted by - September 10, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके मार्गदर्शन…
CM Dhami

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा कर रहा नए कीर्तिमान स्थापित: पुष्कर धामी

Posted by - September 29, 2024 0
चंडीगढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को धारूहेड़ा, रेवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव…
Azam Khan

आजम खान की जेल ट्रांसफर मामला गरमाया, कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप

Posted by - February 28, 2020 0
रामपुर। यूपी की रामपुर कोर्ट में शुक्रवार को सपा सांसद आजम खान , उनकी पत्नी सपा विधायक तजीन फातमा और…