jhadi Hanuman temple

प्राचीन झाड़ी वाले हनुमान मंदिर में लूटपाट, सात साधु बेहोश मिले

1221 0

मथुरा जिले में कोरोना कर्फ्यू के बीच बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने सोमवार की रात थाना नौहझील क्षेत्र में स्थित प्राचीन झाड़ी वाले हनुमान मंदिर ( jhadi Hanuman temple) में लूटपाट की। मंगलवार की सुबह घटना का पता चला, जब मंदिर के अन्य साधु जागे। उनको मंदिर परिसर में सात साधु बेहोश मिले। तिजोरी और दानपात्र से नकदी व अन्य सामान गायब था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर प्राचीन हनुमान मंदिर  ( jhadi Hanuman temple) है। इस धर्मस्थल को सिद्ध स्थली श्रीझाड़ी वाले हनुमान जी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर परिसर में कई साधु-संत रहते हैं। सोमवार रात को मंदिर में बदमाशों ने धावा बोल दिया और साधुओं को बेहोश कर लगभग चार लाख रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूट ले गए। मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे जब अन्य साधु जागे तो मंदिर परिसर का हाल देखकर दंग रह गए।

मंदिर परिसर में बने कमरों में मंदिर के महंत रामरतनदास, पुजारी, रसोई नोहबत सिंह, साधू बाल ब्रह्मचारी, जीवनदास, सेवक प्रहलाद समेत सात साधु बेहोश मिले। मंदिर में लूटपाट की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना नौहझील पुलिस ने जानकारी जुटाई। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचंद भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। मंदिर के एक साधु के अनुसार बदमाश महंत की तिजोरी से 3.40 लाख और दानपात्र से लगभग 25 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं। दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी गायब हैं। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी तोड़कर ले गए। उधर, सभी बेहोश साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। माना जा रहा है कि इन साधुओं को खाने में नशीला पदार्थ दिया गया है।

Related Post

JP Nadda took a holy dip in Sangam

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगम में लगाई पावन डुबकी

Posted by - February 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर। पवित्र त्रिवेणी संगम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP…
CM Yogi

आतंकी हमले पर सपा नेताओं का बयान शर्मनाक, सपा नेता के बयान पाक प्रवक्ता के लग रहे: सीएम योगी

Posted by - April 29, 2025 0
लखनऊ: देवरिया में वर्ष 2017 से पहले बीमारी, गुंडागर्दी, अराजकता, अव्यवस्था का माहौल था। उस दौरान त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, पिछले दो महीने से तबियत थी खराब

Posted by - August 21, 2021 0
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया हैं। बता दें कि कल्याण सिंह की…