UPTET

इस बार UPTET में हुए बदलाव, जानें कब शुरू हाेंगे आवेदन…

825 0

लखनऊ। प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2020 25 जुलाई को होनी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई से एक जून के बीच शुरू होगी। नोटिफकेशन में कहा गया है कि इसके लिए विज्ञापन 11 मई को जारी होगा।

यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग ने इसका शेड्यूल मार्च में ही जारी कर दिया था। इस बार टीईटी में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें से एक है जिले के चुनाव का विकल्प। अभ्यर्थी इस बार परीक्षा केंद्र के लिए जिलों का विकल्प भर सकेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संबंध में TET के मार्गदर्शी सिद्धांतों में संशोधन कर दिया है।

इसके अलावा इस बार विश्वविद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। अभी तक महाविद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाता था। जिन केंद्रों पर किसी भी परीक्षा में सामूहिक नकल या पेपर आउट करने जैसी शिकायतें होंगी उन्हें केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

पिछले साल नहीं हो पाई थी टीईटी परीक्षा

कोरोना महामारी के कारण टीईटी का आयोजन पिछले साल नहीं हो सका था। इसके पहले टीईटी-2019 में 16 लाख और 2018 में 18 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि टीईटी-2020 में 20 से 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

यूपी टीईटी का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि- 11 मई

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत- 18 मई

आवेदन की अंतिम तिथि- 01 जून

विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि- 02 जून

आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालने की अंतिम तिथि- 03 जून

यूपीटीईटी के एडमिट कार्ड डाउनलोड होने की शुरुआत- 14 जुलाई

यूपीटीईटी परीक्षा- 25 जुलाई

प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तिथि- 29 जुलाई

आंसर की पर आपत्ति करने की अंतिम तिथि- 02 अगस्त

फाइनल आंसर की जारी होने की तिथि- 18 अगस्त

यूपीटीईटी रिजल्ट जारी होने की तिथि- 20 अगस्त

Related Post

CM Yogi

संपूर्ण मानवता के कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - June 21, 2024 0
लखनऊ। 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (10th International Yoga Day) के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को राजभवन…
AK Sharma

डॉo भीमराव आंबेडकर ऐसी शख्सियत थे, जिन्हें देश दुनिया के हर वर्ग, समुदाय के लोग अपना आदर्श मानते: एके शर्मा

Posted by - April 13, 2025 0
लखनऊ/मऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) रविवार को जनपद मऊ की नगर पंचायत…
Working Women Hostel

कामकाजी महिलाओं को अब शहरों में रहकर काम करना होगा और भी आसान

Posted by - April 28, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम…
AK Sharma

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित बस्तियों एवं मोहल्लों में जाकर आमजन से सीधा संवाद कर जानीं उनकी समस्याएं

Posted by - August 7, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बाढ़ प्रबंधन एवं राहत कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा…