pm modi

पीएम केयर्स फंड से लगेंगे 551 पीएसए ऑक्सीज़न संयंत्र : पीएमओ

988 0

नयी दिल्ली।  देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और इसके मद्देनजर अस्पतालों में तेज होती ऑक्सीज़न की मांग के के मद्देनजर प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) से देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य केंद्रों में 551 पीएसए चिकित्सीय आॅक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में रविवार को कहा कि पीएम केयर्स कोष ने इन संयंत्रों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इन संयंत्रों को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों से जिला स्तर पर आॅक्सीजन की उपलब्धता को बल मिलेगा।

इन संयंत्रों की स्थापना विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के जिला मुख्यालयों में चिह्नित अस्पतालों में की जाएगी और केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय यह काम करेगा।  पीएम केयर्स कोष से इससे पहले से देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य केंद्रों में 162 पीएसए चिकित्सीय आॅक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना के लिए 201.58 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि 27 मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी जैसी किसी भी तरह की आपातकालीन या संकट की स्थिति से निपटने के प्राथमिक उद्देश्य से एक समर्पित राष्ट्रीय निधि की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए और उससे प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए  आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)  के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया गया था।

 

Related Post

CM Yogi

महिला सुरक्षा को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता, मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से करें संचालित: सीएम योगी

Posted by - August 28, 2024 0
अलीगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अलीगढ़ में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा की।…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने महंत अवेद्यनाथ महाराज स्टेडियम का किया लोकार्पण

Posted by - September 26, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर प्रदेश के शक्ति एवं…
Project Alankar

योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ बना दूसरे प्रदेशों के लिए मॉडल

Posted by - May 25, 2025 0
नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
CM Yogi

सपा ने प्रदेशवासियों को सिर्फ बांटने का काम किया, कभी आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास नहीं किया: सीएम योगी

Posted by - February 25, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में कई कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। इसमें एक…