gairsain

देहरादून: गैरसैंण कमिश्नरी को कांग्रेस ने दिया राजनीतिक रंग

1426 0
देहरादून। उत्तराखंड में गैरसैंण कमिश्नरी (Gairsain Commissionerate) का विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सीएम तीरथ सिंह रावत ने खुद इस फैसले पर पुनर्विचार की बात कही थी लेकिन अभी त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने नेतृत्व की सरकार में लिए गए इस फैसले पर अडिग दिखाई दे रहे हैं।

एक तरफ गैरसैंण के मुद्दे पर बीजेपी उलझती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे दिया है।

उत्तराखंड में रविवार को मिले 366 नए मरीज, 1660 एक्टिव केस

बजट सत्र के दौरान गैरसैंण कमिश्नरी (Gairsain Commissionerate) को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा को बीजेपी की सरकार झूठलाने पर आमदा है। इस मामले पर तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व वाली सरकार ने दोबारा से विचार करने का ऐलान कर दिया है। उधर त्रिवेंद्र सिंह रावत यह साफ कर चुके हैं कि बजट सत्र के दौरान गैरसैंण कमिश्नरी (Gairsain Commissionerate) को लेकर जो घोषणा की गई थी वह सरकार का फैसला था।

उन्होंने कहा कि चुनाव में 50% वोट पाने के बावजूद भी 40% लोग ऐसे होते हैं, जो उसका विरोध करते हैं। ऐसे ही कुछ लोगों ने जिनकी मानसिकता केवल विरोध करने की है। उनके द्वारा इसका विरोध किया गया, लेकिन अधिकतर लोग इस फैसले के पक्ष में हैं।

बीजेपी के इस मुद्दे कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है। कांग्रेस इस मामले में कुमाऊं क्षेत्र से पार्टी को फायदा होने की उम्मीद लगा रही है और इसी के लिए अब कांग्रेस ने बीजेपी के अंदर चल रही खींचतान को मुद्दा बनाया है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि फिलहाल तीरथ सिंह रावत और पूर्व में त्रिवेंद्र सिंह रावत को गैरसैंण से कोई लेना देना नहीं है। इसके बावजूद दोनों इस मुद्दे पर आपसी खींचतान में जुटे हुए हैं।

Related Post

CM Dhami

जीएसडीपी में वृद्धि के आधार बने पशुपालन व डेरी विकास की योजनाएं: धामी

Posted by - July 31, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में आगामी 03 वर्षों…
Naresh Bansal

सांसद डा. नरेश बंसल के सौजन्य से आयोजित सासंद खेल महोत्सव के दूसरे चरण का आगाज

Posted by - December 6, 2025 0
देहरादून के मिनी स्टेडियम शंकरपुर, सहसपुर में युवा शक्ति का उत्सव ‘‘सांसद खेल महोत्सव’’ के अंतर्गत राज्य सभा सांसद नरेश…
NABARD

नाबार्ड ने उत्तराखंड स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जारी किया ‘स्टेट फोकस पेपर 2026–27’

Posted by - February 24, 2026 0
देहरादून: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD), उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आज स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2026–27 का सफल आयोजन…
Suspended

रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड

Posted by - June 19, 2025 0
पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लॉक स्थित वड्डाखाल क्षेत्र में बिजली की लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन की करंट…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

Posted by - March 14, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर…