CM Dhami

उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएँ मौजूद: मुख्यमंत्री

69 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए कृषकों से मुलाकात कर माल्टा और नींबू की खटाई का स्वाद लिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में ठोस पहल करते हुए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसके माध्यम से माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन से पहाड़ी क्षेत्रों के कृषकों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय फलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा राज्य सरकार माल्टा के साथ-साथ कीवी, सेब, आडू, पुलम, नींबू प्रजाति के फल एवं अन्य स्थानीय फलों के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा माल्टा महोत्सव जैसे आयोजन, किसानों को सीधे उपभोक्ताओं और बाजार से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर आईजी आईटीबीपी श्री संजय गुंज्याल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

CM धामी ने महर्षि वाल्मीकि को किया नमन, कहा—“उनके आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे

Posted by - October 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा…
Pm Modi

मोदी ने कहा स्वीडन और भारत के बीच प्रगाढ़ होंगे रिश्ते

Posted by - March 6, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकतंत्र, मानवाधिकार, कानून का राज, समानता, स्वतंत्रता और न्याय को भारत और स्वीडन के बीच संबंधों…
CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय संचार मंत्री से की भेंट, राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार की चर्चा

Posted by - June 28, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया से भेंट…