yogi

सीएम योगी के नेतृत्व में देश का उभरता डिजिटल हब बन रहा उत्तर प्रदेश

55 0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश तेजी से देश के प्रमुख आईटी और डिजिटल हब (Digital Hub) के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में लागू की गई नीतियों और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था का असर अब धरातल स्टार पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। प्रदेश में आईटी कंपनियों का लगातार विस्तार हो रहा है, जो रोजगार सृजन निवेश और तकनीकी नवाचार के नए अवसर पैदा कर रही हैं। इनमें से सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 400 आईटी कंपनियां पंजीकृत हैं।

उत्तर प्रदेश में संचालित आईटी कंपनियों में स्टार्टअप्स, मध्यम उद्यम और वैश्विक स्तर की बड़ी कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आईटीईएस, क्लाउड सर्विसेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सेवाओं पर कार्य कर रही हैं। आईटी विशेषज्ञ प्रदीप यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टेक्नोलॉजी सेक्टर को बढ़ावा देने विज़न से आईटी कंपनियों का उत्तर प्रदेश की ओर रुझान बढ़ रहा है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े आईटी गंतव्य के रूप में स्थापित हो चुके हैं। जो डेटा सेंटर और नई तकनीकों पर आधारित सेवाएं प्रदान करने का काम कर रही हैं। इसके अलावा कानपुर और वाराणसी जैसे शहर भी तेजी से उभरते डिजिटल केंद्र बन रहे हैं, जिससे प्रदेश के संतुलित विकास को मजबूती मिल रही है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 400 इकाइयां पंजीकृत हैं। ये इकाइयां आईटी निर्यात में अहम भूमिका निभा रही हैं। आईटी विशेषज्ञों का कहना है कि वर्ष 2026 तक प्रदेश में एसटीपीआई पंजीकृत इकाइयों की संख्या 500 से अधिक हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में माइक्रोसॉफ्ट, टीसीएस, एचसीएल, विप्रो, इंफोसिस, पेटीएम और एडोब जैसी प्रमुख कंपनियां बड़े स्तर पर संचालन कर रही हैं। इसके साथ ही लगभग 90 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) स्थापित किए जा चुके हैं, जहां रिसर्च और उच्च स्तरीय सेवाओं पर काम हो रहा है।

इन कंपनियों की मौजूदगी से प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर काम करने का अवसर मिल रहा है। सरकार की स्किल डेवलपमेंट योजनाओं के अंतर्गत युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Related Post

Amit Shah in hawra

अमित शाह ने रिक्शा चालक के घर किया लंच, कहा- ‘200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर बनाएंगे सरकार’

Posted by - April 7, 2021 0
 हावड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को हावड़ा के डोमजूर (Domjur) में चुनाव प्रचार के दौरान…
AK Sharma

जिनके पास शहरों में पक्का मकान नहीं है, वे पीएम आवास के लिए पात्र होगे: एके शर्मा

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने पीएम आवास योजना (शहरी)-2.0 के आवंटन…
President Murmu

एक सशक्त व्यक्ति अनेक सशक्त व समृद्ध व्यक्तियों का कर सकता है निर्माण: राष्ट्रपति

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली तथा 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (19th National Jamboree) के समापन समारोह में शुक्रवार…
Varun Gandhi

वरुण गांधी की चिट्ठी, प्रधानपति से नाक रगड़वाने वाले CO पर एक्शन लें DGP

Posted by - March 14, 2021 0
पीलीभीत। जिले में एक जनप्रतिनिधि से सीओ द्वारा नाक रगड़वा कर माफी मंगवाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद…
Mamta Banergy

बंगाल चुनाव : TMC उम्मीदवारों की सूची जारी, नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

Posted by - March 5, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी (tmc releases list of candidates) कर…