CM Dhami congratulates Lakshya Sen on winning the Australian Open title

CM धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने पर दी बधाई

142 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने फोन पर वार्ता कर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं ।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि लक्ष्य सेन की यह शानदार उपलब्धि उत्तराखण्ड ही नहीं, सम्पूर्ण देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की मेहनत, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करता है कि लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ हर कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लक्ष्य सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और देवभूमि उत्तराखंड का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहेंगे।

Related Post

CM Dhami

प्रदेश में UCC लागू करने पर धन्यवाद रैली में शामिल हुए सीएम धामी

Posted by - June 8, 2025 0
प्रदेश में समान नागरिकता सहिता कानून लागू करने पर धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
बाबू सिंह कुशवाहा

बाबू सिंह कुशवाहा जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ।  जन अधिकार पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने किया। शनिवार…
CM Dhami

बनफुलपुरा के अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: धामी

Posted by - February 9, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को हल्द्वानी (Haldwani Violence) के बनफुलपुरा क्षेत्र में शान्ति…