VARANASI HOLI

काशी के मणिकर्णिका श्मशान घाट पर खेली गई भस्म की होली

1465 0
 
 वाराणसी। भोले की नगरी काशी पूरी दुनिया में अनूठी है। यहां की परंपराएं भी अलग और अनोखी हैं। पूरी दुनिया में श्मशान घाटों पर मातम पसरा होता है। लेकिन काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर इस मातम के बीच चिता के भस्म से होली खेली जाती है। मान्यता है कि काशी के महाश्मशान घाट पर होने वाले मसाने की होली में  बाबा विश्वनाथ (Baba Vishvanath) दिगम्बर रूप में अपने भक्तों संग होली खेलते हैं।
रंगभरी एकादशी के अगले दिन यानी गुरुवार को काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर शिव के अड़भंगी भक्तों ने चिता के भस्म के साथ अबीर गुलाल की अनोखी होली खेली। काशी के महाश्मशान पर होने वाली इस होली में दाह संस्कार में आए लोग भी मातम को भूल मस्ती में डूबे दिखे।

घंटा, घड़ियाल, डमरू के डम-डम की आवाज और शंख के मंगलध्वनि के बीच भक्तों के हर-हर महादेव के जयघोष से श्मशान घाट गूंजता रहा। काशी के महाश्मशान पर होने वाली इस अनोखी होली से पहले बाबा मशाननाथ (Baba Vishvanath) की विशेष पूजा और आरती हुई। उसके बाद पूरा श्मशान होली की मस्ती में सराबोर दिखा।

ये है परम्परा

मान्यताओं के मुताबिक, रंगभरी एकादशी पर गौरा के विदाई के बाद बाबा विश्वनाथ(Baba Vishvanath) अपने बारातियों के साथ काशी के महाश्मशान में होली खेलने आते हैं। गुलशन कपूर ने बताया कि आज भी भगवान शंकर (Baba Vishvanath) काशी के इस महाश्मशान में अदृश्य रूप में आते हैं और अपने गणों के साथ होली खेलते हैं।हरिश्चन्द्र घाट पर भी खेलते हैं होली

मणिकर्णिका घाट के अलावा वाराणसी के श्मशान हरिश्चंद्र घाट पर भी भस्म की होली का आयोजन होता है। यहां रंगभरी एकादशी के दिन ही भस्म की होली खेली जाती है। दोनों ही घाटों पर मसाने की होली का अद्भुत नजारा होता है। जिसे देखने के लिए दूर- दूर से लोग काशी आते हैं।

Related Post

CM Yogi

प्राथमिकता के आधार पर बनवाएं जरूरतमंदों के आयुष्मान हेल्थ कार्ड: सीएम योगी

Posted by - June 22, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अफसरों को निर्देशित किया है कि जो भी जरूरतमंद आयुष्मान हेल्थ कार्ड से…
cm yogi

63,383 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण, 1,740 पुल और 35,433 किमी ग्रामीण मार्ग, 9 वर्षों में यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

Posted by - March 20, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 9 वर्षों के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) के क्षेत्र में व्यापक बदलाव दर्ज किए गए हैं,…
Maha Kumbh

महाकुंभ में श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार हो रहा प्रयागराज

Posted by - November 2, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य तेजी से प्रगति…
AK Sharma

GIS और G-20 सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों ने की प्रदेश की स्वच्छता एवं व्यवस्थापन की प्रशंसा

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) आज शक्ति भवन में मीडिया को संबोधित करते…
CM Yogi

बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या व पत्थरबाजों की हितैषी है कांग्रेस, राजद व झामुमोः योगी

Posted by - November 11, 2024 0
गढ़वा/पलामू: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को झारखंड की रैलियों में कांग्रेस, झामुमो व राजद पर…