AK Sharma

जीएसटी व्यवस्था ने पूरे देश के व्यापार को एकरूपता प्रदान की जिससे पारदर्शिता बढ़ी: एके शर्मा

156 0

लखनऊ: नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए जीएसटी रिफॉर्म की विशेषताओं और लाभों के बारे में जानकारी दी।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था ने पूरे देश के व्यापार को एकरूपता प्रदान की है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और कराधान प्रणाली आसान हुई है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से व्यापारियों को दीर्घकालिक लाभ मिलेंगे तथा भारतीय अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से व्यवसाय करने में आसानी हुई है और कर प्रणाली की जटिलताओं से राहत मिली है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार हर स्तर पर उनके हितों की रक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य व्यापारियों एवं उद्यमियों को सशक्त बनाकर देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने फरवरी माह के अंत तक शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं का KYC करने के दिये निर्देश

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को…
नक्सली हमला

दंतेवाड़ा : बीजेपी विधायक के काफिले पर नक्सली हमला, विधायक समेत पांच की मौत

Posted by - April 9, 2019 0
दंतेवाड़ा । लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली…

केरल: सचिवालय का घेराव कर रही बीजेपी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - July 3, 2021 0
एक बार फिर केरल के तिरुवनंतपुरम में राजीनीति खींचातानी का तार छिड़ गया है। जहां राज्य सरकार पर बीजेपी महिलाओं…
संविधान दिवस

संविधान दिवस : पीएम मोदी बोले- संविधान की मर्यादा, गरिमा और नैतिकता के अनुरूप काम करें

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को संसद का संयुक्त सत्र सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया। संयुक्त…