CM Dhami

उत्तराखण्ड स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 में नकल मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने SIT का गठन किया

104 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में कथित नकल संबंधी आरोपों पर शासन , प्रशासन सख्ती से कार्यवाही कर रहा है, एवं नकल संबंधी आरोपों की गंभीरता से जांच हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिनांक 24.09.2025 को मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देशों पर विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है।

‎विशेष अन्वेषण दल (SIT) ने अपनी जांच आगे बढ़ा दी है। जिसके संबंध में एस.आई.टी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के लिए दिनांक 27 सितंबर 2025 को हरिद्वार जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एवं 29 सितंबर 2025 को टिहरी गढ़वाल जिले के कलेक्टर सभागार में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विशेष जन संवाद बैठक का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

‎इन संवाद बैठकों में इच्छुक प्रतियोगी अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक प्रतिभाग कर स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 से संबंधित अपनी शंकाओ एवं प्रश्नों सहित, यदि उनके पास कोई सूचना हो, तो उसे एस०आई०टी० के समक्ष साझा कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त जन संवाद बैठकों में परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अनेक अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक, कोचिंग संस्थान व जनसरोकार से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति उपरोक्त प्रकरण से संबंधित प्रश्नों, शंकाओं एवं सूचनाओं के संबंध में स्पष्टता चाहने के साथ ही SIT से प्रत्यक्ष रूप से संवाद भी कर सकता है।

Related Post

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज़, मांग- कानून रद्द कर किसानों को मिले न्याय

Posted by - July 22, 2021 0
संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष द्वारा सरकार पर लगातार हमला किया जा रहा है, अब विपक्ष ने कृषि कानून…
CM Dhami

वनाग्नि की चुनौतियों से निपटने के लिए बनाए आगे की योजनाएं : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - February 13, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य में वनाग्नि से निपटने के लिए जनभागीदारी और विभिन्न…
CM Bhajanlal Sharma

स्वर्णकार समाज सदैव मेहनती और विश्वास करने वाला समाज रहा है : सीएम भजनलाल शर्मा

Posted by - April 5, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने आज मुख्यमंत्री निवास पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया उनके…
CM Dhami

मुख्यमंत्री आज फिर रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने धराली रवाना

Posted by - August 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की निगरानी और निर्देशन में आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान…