CM Dhami

RDSS योजना के तहत UPCL को ₹547.73 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, सीएम धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार

118 0

देहारादून। केंद्र सरकार द्वारा UPCL, उत्तराखण्ड द्वारा ऋषिकेश के गंगा कॉरिडोर में एच.टी./एल.टी. लाइनों के भूमिगतकरण एवं एससीएडीए ऑटोमेशन हेतु कुल परियोजना लागत ₹547.73 करोड़ (समानांतर जीबीएस ₹493.05 करोड़ सहित) तथा पी.एम.ए. शुल्क @ 1.5% परियोजना लागत (₹8.22 करोड़, जिसमें जीबीएस ₹7.39 करोड़) के साथ योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है |

इस परियोजना के अंतर्गत ऋषिकेश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एचटी/एलटी विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाएगा, साथ ही SCADA ऑटोमेशन प्रणाली भी लागू की जाएगी, जिससे बिजली आपूर्ति में पारदर्शिता, निगरानी और त्वरित सुधार की क्षमता विकसित होगी।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण एवं ऑटोमेशन के लिए पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) द्वारा ₹547.73 करोड़ की परियोजना को अनुमोदित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में केंद्र सरकार से अनुरोध किया था |

” ऋषिकेश जैसे आध्यात्मिक, पर्यटन और कुम्भ क्षेत्र के लिए यह परियोजना न केवल विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी, बल्कि नगर की सौंदर्यकरण , सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उत्तराखण्ड सरकार इस परियोजना को समयबद्ध रूप से लागू करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी, जिससे प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण, सतत और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Post

धूप को बांधने चले तुगलक’- दैनिक भास्कर पर छापे को लेकर पत्रकार का मोदी सरकार पर तंज

Posted by - July 23, 2021 0
देश भर में दैनिक भास्कर समूह के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापे मारे, भारत समाचार चैनल के दफ्तरों…
PM Modi

प्रधानमंत्री मंगलवार को जाएंगे शिमला, ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में भाग लेंगे

Posted by - May 30, 2022 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  31 मई को शिमला, हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। लगभग 11 बजे, प्रधानमंत्री…
CM Dhami

उत्तराखंड को मिले 1035 नए सहायक अध्यापक, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

Posted by - January 28, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में 1035 सहायक अध्यापक…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस

देश की चुनाव प्रक्रिया को जीवंत व सहभागी बनाने के लिए EC का आभार: पीएम मोदी

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को लोगों को बधाई दी है। इसके साथ ही…