CM Dhami congratulated PM Modi

सीएम धामी ने नरेंद्र मोदी को दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं

102 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में दूसरा सबसे लम्बा कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत की अलग पहचान स्थापित हो रही है। उनके नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का काम हुआ है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत को पुनः विश्व गुरु के रुप में स्थापित करने के लिए निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को नए भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि भारत हर क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। साइंस एवं टेक्नोलॉजी, इनोवेशन के क्षेत्र में अनेक कार्य हो रहे हैं और कई नये ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को देश और दुनिया के सामने रखा है। प्रत्येक भारतवासी के लिए सौभाग्य की बात है कि उनका नेतृत्व हम सभी को प्रदान हो रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की है।

Related Post

land scam

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन, हरिद्वार जमीन घोटाले में 2 IAS समेत 12 अफसर सस्पेंड

Posted by - June 3, 2025 0
देहारादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता में बैठी सरकार ने अपने ही सिस्टम में बैठे शीर्ष…
CM Dhami visited Sahastradhara Crossing market

स्वदेशी वस्तुओं का उपयोगकरना हमारी परंपराओं और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करता है: सीएम धामी

Posted by - September 25, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को देहरादून स्थित सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान…
विपक्ष में दरार

विपक्ष में दरार, सोनिया की बैठक का ममता बनर्जी ने किया बहिष्कार

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी 13 जनवरी को दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी पार्टियों की बैठक…