CM Dhami-Nayvya Pandey

नव्या पांडे ने एशियन चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक, धामी ने दी बधाई

279 0

जु-जित्सू में भारत का नाम रोशन करते हुए हल्द्वानी की नव्या पांडे (Navya Pandey) ने इतिहास रच दिया है। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में नव्या ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में गर्व की लहर दौड़ गई है। नव्या पांडे (Navya Pandey) जु-जित्सू खिलाड़ी के रूप में एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनी हैं।

नव्या (Navya Pandey) की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्वयं उन्हें फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने नव्या से शीघ्र ही मुलाक़ात करने की भी बात कही।

नव्या (Navya Pandey) ने इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार द्वारा दी गई नौकरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। बता दें कि पिछले वर्ष नव्या पांडे को खेल कोटे के तहत उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में नौकरी दी थी।

नव्या (Navya Pandey) का प्रदर्शन राज्य के अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगा। वहीं सरकार द्वारा उठाया गया कदम अब अच्छे नतीजे भी देने लगा है जो युवाओं में खेलों के प्रति सकारामत्क ऊर्जा का संचार भी करेगा।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

Posted by - October 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) से आज रविवार काे उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब…
CM Dhami

पीएम के 100वें संस्करण से जुड़कर ओजस्वी विचारों को करें आत्मसात: सीएम धामी

Posted by - April 27, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने उत्तराखंडवासियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात (Mann ki Baat)…