PM Modi

मोदी ने देशनोक में विश्वप्रसिद्ध करणी माता मंदिर में किए दर्शन

316 0

बीकानेर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने राजस्थान में बीकानेर जिले में स्थित देशनोक में विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर (Karani Mata Temple) में दर्शन किए।

श्री मोदी (PM Modi) ने मंदिर में पूजा अर्चना की और माता का आर्शीवाद लिया। श्री मोदी पहली बार करणी माता मंदिर आये हैं। इस दौरान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री (PM Modi) देशनोक पहुंचने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व श्री मोदी करीब दस बजे बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पर पहुंचे और वह हेलीकॉप्टर से देशनोक के लिए रवाना हुए थे।

श्री मोदी (PM Modi) मंदिर में दर्शन के बाद देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां वह पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशन देशनोक का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पलाना में 26 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Related Post

sarbanand sonwal

CM सर्बानंद सोनोवाल ने लगवाई कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़

Posted by - April 8, 2021 0
गुवाहाटी।असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (CM Sarbananda Sonowal) ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली…
cm yogi

बेटियों के साथ खिलवाड़ सहन नहीं: योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 22, 2026 0
सोनीपत/लखनऊ : गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण तथा राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों…
CM Dhami

सीएम धामी पहुंचे नैनीताल, पार्टी कार्यकर्ताओं से की बात

Posted by - October 6, 2022 0
नैनीताल। अचानक बने कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री (CM Dhami) गुरुवार सुबह सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे। यहां वह नैनीताल क्लब में…

कोरोना के खतरे के बीच अहमदाबाद में निकली जगन्नाथ यात्रा, गृहमंत्री मंगला आरती में हुए शामिल

Posted by - July 12, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर के धीमी पड़ने और तीसरी लहर की आशंका के बीच गुजरात के अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर…