Footwear-Leather Industry

कानपुर में स्थापित होगा उत्तर प्रदेश का पहला फुटवियर पार्क

363 0

लखनऊ/कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश का पहला फुटवियर पार्क (Footwear Park) कानपुर के रमईपुर क्षेत्र में 131.69 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित किया जा रहा है।

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुनहरा अवसर

यह पार्क विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए एक आकर्षक अवसर लेकर आया है। पार्क (Footwear Park) में यूनिफॉर्म शूज़, स्पोर्ट्स शूज़, कैजुअल शूज़, मोकासिन्स, बैलेरिनास, सैंडल्स, पीवीसी शूज़ और फिनिश्ड लेदर उत्पादों के निर्माण की अपार संभावनाएं हैं।

आधुनिक अधोसंरचना से युक्त औद्योगिक भूखंड

▪️कुल 83 एकड़ में 75 औद्योगिक भूखंड

▪️5.46 एकड़ में 2 वेयरहाउस भूखंड

▪️5 किमी लंबा सड़क नेटवर्क

▪️10 किमी आरसीसी आधारित स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज

▪️5 टन प्रतिदिन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन क्षमता, लागत ₹2 करोड़

▪️10 MLD पानी की मांग, भूमिगत स्रोत से पूर्ति

▪️220 केवी सबस्टेशन, 40 मेगावाट विद्युत लोड

प्लग एंड प्ले मॉडल से आसान होगी उद्योग स्थापना

यूपीसीडा द्वारा प्लग एंड प्ले औद्योगिक मॉडल को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसमें बिजली, पानी, सीवरेज व फैक्ट्री शेड सहित सभी सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे उद्यमी कम लागत व समय में उत्पादन प्रारंभ कर सकते हैं।

कॉमन फैसिलिटी सेंटर से एमएसएमई को मिलेंगी उच्च गुणवत्ता सुविधाएं

यह पार्क (Footwear Park) एक आधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) से सुसज्जित होगा, जहां उद्योगों को प्रयोगशालाएं, डिजाइन इकाइयां, पैकेजिंग सुविधाएं व प्रशिक्षण केंद्र जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे उत्पादन क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

आकर्षक भुगतान योजना से निवेशकों को राहत

▪️आवेदन के समय कुल भूमि मूल्य का 5% भुगतान

▪️आवंटन के 60 दिन में 20% राशि का भुगतान

▪️कुल 25% भुगतान पर भूखंड का कब्जा प्रदान

▪️शेष 75% राशि 6 अर्धवार्षिक किश्तों में

▪️भूमि दर ₹4600 प्रति वर्ग मीटर

▪️60 दिन में पूर्ण भुगतान करने पर 2% की छूट

निवेश मित्र पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन

पूरी आवेदन प्रक्रिया “निवेश मित्र पोर्टल” के माध्यम से डिजिटल रूप से की जा सकती है, जिससे पारदर्शिता और सरलता सुनिश्चित हो सकेगी। यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर महेश्वरी ने कहा, “कानपुर में प्रस्तावित फुटवियर पार्क न केवल स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाएगा बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार भी देगा। MSME नीति 2022 के तहत मिलने वाले लाभ, उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने और उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।”

Related Post

प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद दूसरे राष्ट्रपति के बरेका में पड़े कदम

Posted by - March 14, 2021 0
वाराणसी।  यूं तो बनारस में देश के राष्ट्रपति का आगमन होता रहा है लेकिन यह पहली बार है कि बनारस…
Uma Bharti was overwhelmed seeing the arrangements of Maha Kumbh

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को देख अभिभूत हुईं उमा भारती, सीएम योगी की जमकर तारीफ की

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को महाकुम्भ नगर। पौष पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की शुरुआत…
Road Safety

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में परिवहन विभाग की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

Posted by - January 22, 2026 0
लखनऊ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (National Road Safety Month) 2026 के तहत परिवहन विभाग सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण…

बांदा जेल का DM ने किया औचक निरीक्षण, मुख्तार अंसारी के बैरक की ली गई तलाशी

Posted by - September 26, 2021 0
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में मंडल कारागार का डीएम अनुराग पटेल ने एसपी अभिनंदन के साथ शनिवार शाम को औचक…
Investment

आज नवाबों की नगरी में बरसेंगे 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Posted by - January 9, 2023 0
लखनऊ। फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 (UP GIS-23) से पहले जिला प्रशासन और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) लखनऊ…