CM Dhami

मोरारी बापू जी की अमृतवाणी से हमें जीवन को राममय बनाने की प्रेरणा मिलती: सीएम धामी

208 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि अलकनंदा और नंदाकिनी के संगम नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में उन्हें संतवाणी का साक्षी बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवनगाथा आत्मिक चेतना जागृत करने का एक माध्यम है। रामकथा हमारे जीवन मूल्यों को जागृत करने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का एक दिव्य अवसर है। उनके आदर्शों से पता चलता है कि हमारे जीवन में धर्म, करुणा, सत्य, सेवा और भक्ति की कितनी अधिक महत्ता है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि मोरारी बापू जी की अमृतवाणी से हमें जीवन को राममय बनाने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वनाथ कॉरीडोर, महाकाल लोक और अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। हमारी सनातन संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली।

उनके मार्गदर्शन से राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Related Post

अजित पवार

अजित पवार ने बदली अपनी ट्विटर प्रोफाइल, अब पूर्व उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र किया

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में 80 घंटे के अंदर उप मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने वाले अजित पवार ने एक बार फिर अपनी…
P Chidambaram

INX मीडिया मामले में दिल्ली की कोर्ट ने सात अप्रैल को पी चिदंबरम को पेश होने को कहा

Posted by - March 24, 2021 0
नई दिल्ली। INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram)…
चिता भस्म होली

वाराणसी : मणिकर्णिका घाट पर शिव भक्तों ने खेली चिता भस्म होली

Posted by - March 7, 2020 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में शुक्रवार को गंगा तट के मणिकर्णिका एवं राजा हरिश्चंद्र श्मशान…
yogi

असम: होजोई में CM योगी की चुनावी रैली, बोले- राम के बिना भारत का काम नहीं चल सकता

Posted by - March 17, 2021 0
हाजोई (असम) : असम विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाने हैं। इसी कड़ी में भाजपा और कांग्रेस नेता धुआंधार…