CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पीड़ित के परिवार से दूरभाष पर की बात, न्याय और सुरक्षा का दिया भरोसा

159 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के परिवार से दूरभाष पर वार्ता कर हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित के परिवार को आवश्यक सुरक्षा एवं सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने मामले में त्वरित जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस अमानवीय कृत्य करने वाले अपराधी को कठोर दंड दिलवाएगी, हम सब पीड़िता के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पीड़िता को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए और समाज कल्याण अधिकारी को बच्ची को अनुमन्य आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कर कल तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीड़िता के परिवार को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार की और से पीड़ित बालिका और उसकी बहन की समुचित शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि बच्ची का भविष्य सुरक्षित हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि नैनीताल में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पर्यटकों के लिए नैनीताल पूर्ण रूप से सुरक्षित है। शहर का माहौल बिगाड़ने वाले अवैधानिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Related Post

CM Dhami

4 जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - March 28, 2024 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन…
अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को किया सैल्यूट

अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस की जंग लड़ रही मुंबई पुलिस को किया सैल्यूट

Posted by - May 11, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे मुंबई पुलिस को सैल्यूट किया…

झारखंड: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जज की मौत का मामला, चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की बेंच ने लिया संज्ञान

Posted by - July 30, 2021 0
झारखंड के धनबाद में जिला और सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद को ऑटो से कुचलकर मारने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच…