smart nagar palika

योगी सरकार की मॉनिटरिंग से एक वर्ष में 230 लाख राजस्व मामले निस्तारित

202 0

लखनऊ: प्रदेश भर में दर्ज होने वाले राजस्व वादों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्राथमिकताओं में शामिल है। सीएम योगी की सख्ती और मॉनिटरिंग का ही असर है कि प्रदेश में राजस्व वादों के निस्तारण में ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की गई है।

योगी सरकार द्वारा पारदर्शिता, समयबद्धता और तकनीकी के समुचित उपयोग से भूमि विवादों से जुड़े मामलों की संख्या में न केवल उल्लेखनीय कमी आई है, बल्कि लंबित मामलों का तेजी से समाधान भी हुआ है। यह योगी सरकार की आमजन को त्वरित व सुलभ न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता और सुशासन की प्राथमिकता को दर्शाता है। यही वजह है कि प्रदेशभर में एक साल (1 अप्रैल-24 से 4 अप्रैल-25) तक 230.8 लाख वादों का निस्तारण किया गया, जिसका रेश्यो 95.37 प्रतिशत रहा है। जो अप्रैल 2024 तक (92.80%) की तुलना में 2.57 प्रतिशत अधिक है। वहीं राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में वाराणसी, गोंडा और संतकबीरनगर ने बाजी मारी है।

प्रदेश भर में दर्ज लंबित राजस्व वादों में आई भारी गिरावट

सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर मुख्य सचिव द्वारा हर माह राजस्व वादों के मामलाें को लेकर समीक्षा बैठक की जाती है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा हाल ही में राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा में सामने आया कि 1 अप्रैल 2024 तक कुल लंबित वादों की संख्या 15.1 लाख थी, जो घटकर 4 अप्रैल 2025 को 11.2 लाख रह गई, यह 3.9 लाख वादों की कमी को दर्शाता है।

साथ ही 1 वर्ष से कम समय से लंबित वादों में 80 हजार, 2 वर्ष से अधिक में 1.6 लाख, 3 वर्ष से अधिक में 80 हजार और 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों में 70 हजार की कमी आई है। वहीं वाराणसी ने पिछले एक साल में 5,31,406 मामलों को निस्तारण कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसको रेश्यो 97.76 प्रतिशत है।

इसी तरह गोंडा ने 4,65,279 मामलों का निस्तारण कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसको रेश्या 97.27 प्रतिशत है। वहीं संतकबीरनगर ने 1,99,246 मामलों को निस्तारित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जिसका रेश्यो 95.77 प्रतिशत है। इसके अलावा जौनपुर ने चौथा और प्रतापगढ़ ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर में बड़ी संख्या में निस्तारण

राजधानी लखनऊ ने जहां पिछले वर्ष अप्रैल-24 तक 8,11,132 मामलों का निस्तारण किया, वहीं 4 अप्रैल-25 तक 9,73,838 वादों का निस्तारण किया गया यानी 1,62,706 अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। इसी तरह प्रयागराज ने 4 अप्रैल-25 तक 7,06,163 वादों और गोरखपुर में 6,12,871 मामलों का निस्तारण किया गया। योगी सरकार की प्राथमिकता का ही असर है कि मामलों के निस्तारण से न्यायिक प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बढ़ा है।

बता दें कि सीएम योगी (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण में पारदर्शी प्रक्रिया, ई-गवर्नेंस, डिजिटल रिकॉर्ड मैनेजमेंट और जिलाधिकारियों की निगरानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डिजिटल माध्यम से निगरानी, समयबद्ध कार्रवाई और नियमित समीक्षा बैठकों ने इस सफलता को संभव बनाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा में मामलों के समाधान ने न केवल प्रशासनिक शुचिता को दर्शाया है, बल्कि ग्रामीण जनता के लिए बड़ी राहत भी प्रदान की है। जमीन संबंधी विवादों में तेजी से आई कमी से सामाजिक सौहार्द और प्रशासनिक विश्वास को बल मिला है।

Related Post

Mamta Banerjee

मोदी के दावे पर TMC सांसद मोइत्रा बोलीं- हां मिस्टर प्रधानमंत्री, वो लड़ेंगी..और वह वाराणसी की सीट होगी!

Posted by - April 2, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद भाजपा और टीएमसी में बयानबाजी का…
CM Yogi

सांसदों, विधायकों के साथ सीएम योगी ने की दोनों मंडलों के विकास कार्यों की समीक्षा

Posted by - January 11, 2023 0
लखनऊ। सांसदों और विधायकों के साथ उत्तर प्रदेश के हित में संचालित विकास परियोजनाओं की जारी पड़ताल की श्रृंखला में…
Sanskrit

योगी सरकार की पहल प्रोजेक्ट अलंकार से संस्कृत विद्यालयों को मिल रहा नया जीवन

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों (Sanskrit Schools) को…
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम

LIVE झारखंड चुनाव परिणाम 2019: भाजपा ने गंवाया सत्ता, हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर आगे

Posted by - December 23, 2019 0
झारखंड। आज सोमवार यानि 23 दिसंबर को झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। पांच चरणों में हुए मतदान के बाद…

दिल्ली की बड़ी चिंता है कुछ लोगों को, इधर प्रधानमंत्री जी का क्योटो बहा जा रहा है-सूर्य प्रताप सिंह

Posted by - July 29, 2021 0
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की वजह से जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। पीएम का…