CM Dhami

परिवहन विभाग में नौकरियों की सौगात, सीएम धामी ने नियुक्ति पत्र किए वितरित

168 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सीएम आवास में परिवहन विभाग के अंतर्गत संभागीय निरीक्षक के पद पर नियुक्त 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सीएम ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी।

सीएम (CM Dhami) ने उम्मीद जताई कि अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करेंगे। साथ ही परिवहन विभाग में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्य में परिवहन के क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि सभी अभ्यर्थी संभागीय निरीक्षक वाहनों की फिटनेस जांच, मोटर वाहन अधिनियम व नियमों के अनुपालन और सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, ऐसे में सड़क सुरक्षा और वाहनों की फिटनेस से संबंधित कार्यों में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

Related Post

Savin Bansal

सार्वजनिक परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने, क्यूआरटी संग सड़कों पर उतरे डीएम सविन

Posted by - January 31, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने शनिवार को देहरादून-चकराता एवं कौलागढ़ रोड पर विद्युत, पेयजल, सीवरेज एवं गैस पाइपलाइन…
ak sharma

एके शर्मा ने पेश किया 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, गिनाई अपने विभाग की उपलब्धियां

Posted by - July 15, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री के सुशासन के 08 वर्ष…
CM Dhami

सीएम धामी का निर्देश: ठंड से बचाव को अलाव और रेन बसेरों में पुख़्ता व्यवस्था करें

Posted by - November 27, 2025 0
नैनीताल। नैनीताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बढ़ रहे ठंड को देखते हुए प्रदेशभर में…
CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - April 3, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात…