CM Bhajan lal Sharma

मुख्यमंत्री से आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

238 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) से मंगलवार को आईफा अवार्ड्स आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। समिति सदस्यों ने 8 एवं 9 मार्च को राजधानी जयपुर में आयोजित होने वाले समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) से उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए अनुरोध किया।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, शासन सचिव पर्यटन रवि जैन, आईफा अवार्ड्स आयोजन समिति के सदस्य सब्बास जोसेफ, विराफ सरकारी, आन्द्रे टिमिन्स सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (आईफा) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त एक महत्वपूर्ण फिल्म पुरस्कार समारोह है, जो कि मुख्य रूप से विदेश में ही आयोजित होता रहा है।

मुम्बई के बाद भारत में दूसरी बार इसका आयोजन राजस्थान की राजधानी जयपुर में होने जा रहा है।

Related Post

cm dhami

सीएम धामी ने स्वामी ब्रह्मलीन प्रकाशानंद महाराज को दी श्रद्धांजलि

Posted by - October 9, 2022 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से भेंट…
Corona

देश में एक्टिव केस की संख्या 28 लाख पार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि वर्तमान बुनियादी ढांचा…
CM Nayab Singh Saini

सीएम सैनी ने HSSC के नव नियुक्त चेयरमैन हिम्मत सिंह को दिलवाई गोपनीयता की शपथ

Posted by - June 8, 2024 0
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने चंडीगढ़ में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के नव नियुक्त चेयरमैन हिम्मत…
Keshav Maurya

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत आधार : उप मुख्यमंत्री

Posted by - February 7, 2026 0
लखनऊ/ कुशीनगर। उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) द्वारा आज जनपद कुशीनगर की पुलिस लाइन में आयोजित…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने दिखाया वन्य जीव प्रेम, माेर काे दिया आहार

Posted by - August 10, 2024 0
मुख्यमंत्री ने दिखाया वन्य जीव प्रेम जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के समान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) भी वन्य…