CM Nayab Saini

इस दिन सीएम नायाब सैनी पहली बार पेश करेंगे हरयाणा का बजट

260 0

चंडीगढ़: हरियाणा का बजट (Budget) होली से एक दिन पहले 13 मार्च को पेश होगा। सात मार्च को शुरू होने वाला विधानसभा का बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) बतौर वित्त मंत्री 13 मार्च को सदन में पहला बजट पेश करेंगे। कांग्रेस इस सत्र में भी बिना नेता प्रतिपक्ष के नजर आ सकती है। भले ही विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही पी ए सी की बैठक में निर्धारित होगी मगर सरकार की तरफ से वैकल्पिक तैयारी को लेकर तिथियां व कार्यक्रम तैयार किए जाने की सूचना है।

सात मार्च को बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अपनी सरकार का रोडमैप पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से सरकार द्वारा अब तक गए कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में सदन के माध्यम से प्रदेश को बताया जाएगा। इसके बाद आठ व नौ मार्च को शनिवार व रविवार का अवकाश होने के कारण विधानसभा की बैठक नहीं होगी। 10 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। जिसमें राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

राज्यपाल के अभिभाषण पर 11 मार्च को भी चर्चा की जाएगी। 12 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री अपना जवाब देंगे और धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसी दिन सदन में सरकार द्वारा विभिन्न मदों पर सप्लीमेंट्री एस्टीमेट पास करवाए जाएंगे।

13 मार्च को बजट पेश करेंगे सीएम सैनी (CM Nayab Saini)

इसके बाद 13 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) सदन में बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने के बाद विधानसभा में होली के अवसर पर तीन दिन का अवकाश रहेगा। 17 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी। जिसमें बजट पर चर्चा शुरू होगी। 18 मार्च को भी बजट पर चर्चा करवाई जाएगी। इस चर्चा के बाद 19 मार्च से 21 मार्च तक तीन दिन के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी।

22 व 23 मार्च को शनिवार व रविवार का अवकाश होगा। इसके बाद 24 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) द्वारा बजट पर चर्चा के दौरान उठे सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इसी दिन सरकार द्वारा सदन में बजट पास करवाया जाएगा। इसके बाद 25 मार्च को सदन में विधायी कार्य होंगे और कई महत्वपूर्ण बिलों को पास करने के साथ ही सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाएगा।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया

Posted by - September 16, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संकल्प दिवस (Sankalp Diwas) पर शुक्रवार सुबह घंटाघर में संकल्प दौड़ का…
CM Vishnudev

ब्रॉन्ज मेडलिस्ट चैन कुमारी और रंजीता ने सीएम साय से की मुलाकात

Posted by - September 19, 2024 0
रायपुर। दक्षिण कोरिया में 25-30 अगस्त तक आयोजित एशियन कप बीच वुडबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर लौटीं महासमुंद की चैन…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को किया नमन

Posted by - February 26, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि पर…
AK Sharma

काशी के विकास यात्रा की अभी शुरुआत है, बहुत काम होना शेष है: ए.के.शर्मा

Posted by - April 9, 2023 0
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रभावी मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम के तहत आज रोहनिया मोड़ैला स्थित त्रिभुवन वाटिका में…