Maha Kumbh

महाकुम्भ : महाशिवरात्रि के लिए बढ़ाई गई आपातकालीन चिकित्सा सुविधा

207 0

महाकुम्भ नगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) में संगम स्नान के लिए आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को अभूतपूर्व रूप से सशक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल, प्रयागराज में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ा दिया गया है। साथ ही आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाकर 147 कर दी गई है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य के लिहाज से किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मरीजों को मिलेगी त्वरित जीवनरक्षक सेवा

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष सिंह के अनुसार वर्ष 2017 में केवल 52 आईसीयू बेड वाले एसआरएन अस्पताल में अब आईसीयू बेड बढ़ाकर 147 कर दिए गए हैं। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दौरान किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए यह काफी कारगर साबित होगा।

मुख्य आईसीयू इस प्रकार है

कार्डियोलॉजी विभाग : 23 बेड
सर्जिकल आईसीयू : 10 बेड
बाल रोग आईसीयू : 10 बेड
नवजात आईसीयू : 15 बेड
स्त्री एवं प्रसूति आईसीयू : 8 बेड
ट्रॉमा आईसीयू : 10 बेड
मेडिसिन आईसीयू : 20 बेड
न्यूरोसर्जरी आईसीयू : 10 बेड
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी आईसीयू : 6 बेड
श्वसन रोग आईसीयू : 6 बेड
न्यूरोलॉजी आईसीयू : 10 बेड

इसके अलावा 19 आईसीयू बेड अतिरिक्त रूप से रखे गए हैं, जिसे जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ट्रॉमा केयर और वेंटिलेटर सुविधा 24×7 रहेगी

स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ट्रॉमा केयर सेंटर को अत्याधुनिक उपकरणों से तैयार किया गया है। वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग सिस्टम और आपातकालीन चिकित्सा टीम को 24×7 सेवा के लिए तैनात किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महाशिवरात्रि पर महाकुम्भ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके मद्देनजर किसी भी आकस्मिक चिकित्सा स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

Related Post

Turtles

कछुआ संरक्षण की दिशा में योगी सरकार ने बढ़ाए अभूतपूर्व कदम

Posted by - May 22, 2025 0
लखनऊ: जीव-जंतु के प्रति अनुराग रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कछुआ संरक्षण…
CM Yogi

सिंगापुर में मिले ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, ₹60 हजार करोड़ के हुए एमओयू: सीएम योगी

Posted by - February 24, 2026 0
सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ सिंगापुर दौरे पर…
AK Sharma

विकसित भारत के साथ ही विकसित उत्तर प्रदेश बनाने को योगी सरकार संकल्पित: एके शर्मा

Posted by - March 11, 2024 0
लखनऊ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ ही उत्तर प्रदेश…
AK Sharma

एके शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात, बिजली बिल राहत योजना 2025 का किया एलान

Posted by - November 11, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के…
Maha Kumbh

सुपर डीलक्स होटल जैसी सुविधाओं से लैस होगी महाकुम्भ की टेंट सिटी, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Posted by - December 2, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में आने वाले करोड़ों भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर योगी सरकार महाकुम्भ…