CM Dhami launched the e-Vidhan Sabha application

ई-विधानसभा एप्लीकेशन का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

183 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा के उपवेशन के लिए ई-विधानसभा एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। ई-विधानसभा के शुभारंभ के बाद अब विधानसभा की कार्यवाही डिजिटल रूप से संचालित होगी, जिससे कागज की बचत के साथ ही कार्य प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता आएगी।

विधायकों को ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। विधायक अब प्रश्न, प्रस्ताव, नोटिस और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

विधानसभा के बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने ई-विधानसभा एप्लीकेशन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि डिजिटल प्रणाली से विधानसभा की सभी प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी और पारदर्शी होंगी, जिससे निर्णय लेने में तेजी आएगी और जनता को सटीक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसे साझा किया है।

Related Post

SS Sandhu

मुख्य सचिव ने जोशीमठ भूधसाव क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - January 8, 2023 0
गोपेश्वर। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा.सुखवीर सिंह संधू (SS Sandhu) ने रविवार को जोशीमठ पहुंचकर भूधंसाव (Joshimath Landslide) क्षेत्रों का…
डॉ. सूर्यकान्त को निशान-उर्दू अवार्ड से सम्मानित

केजीएमयू : डॉ. सूर्यकान्त को निशान-उर्दू अवार्ड से किया गया सम्मानित

Posted by - February 27, 2020 0
लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के प्रोफेसर डॉ सूर्यकान्त को ‘निशान-ए-उर्दू अवार्ड ‘ से सम्मानित किया गया है।…
CM Dhami planted a tree under the campaign 'Ek Ped Maa Ke Naam'

मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण

Posted by - June 28, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माताजी बिशना…
Rahul Gandhi

भारत में संकट सिर्फ कोरोना नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां भी हैं- राहुल गांधी

Posted by - April 22, 2021 0
ऩई दिल्ली। इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैक्सीन रणनीति नोटबंदी…