Maha Kumbh

महाकुंभ-2025: कर्नाटक में योगी के मंत्रियों ने रोडशो का किया नेतृत्व, जनता को दिया त्रिवेणी स्नान का निमंत्रण

237 0

बेंगलुरु। योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में शनिवार को बेंगलुरु में आयोजित भव्य रोड शो के माध्यम से वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और जनता को महाकुंभ का न्योता दिया। उन्होंने महाकुंभ को भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चेतना का सबसे बड़ा पर्व बताते हुए इसे दिव्य, भव्य और डिजिटल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्रियों ने कहा कि महाकुंभ (Maha Kumbh) के आयोजन में 45 करोड़ श्रद्धालुओं, साधु-संतों और पर्यटकों के आगमन की संभावना है। इसे स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है और तीन लाख पौधों का रोपण किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं में 100-बेड का अस्पताल, आईसीयू और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है।

महाकुम्भ 2025: सनातन की अलख जगाने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश

डिजिटल महाकुंभ (Digital Maha Kumbh) के तहत आरएफआईडी रिस्टबैंड, जीपीएस ट्रैकिंग, स्मार्ट पार्किंग और एआई चैटबॉट जैसी तकनीकें लागू की जाएंगी। 44 घाटों पर पुष्प वर्षा, 15.25 किमी लंबे रिवर फ्रंट का निर्माण और सीसीटीवी आधारित भीड़ प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं मेले को ऐतिहासिक बनाएंगी।

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का उत्सव होगा। उन्होंने इसे भारतवर्ष की विविधता में एकता का जयघोष बताया।

Related Post

CM Yogi gave a gift of Rs 1900 crore to Jalaun.

सपा मुखिया को संतों, सामाजिक न्याय के पुरोधाओं में सांप्रदायिकता दिखती है और दंगाइयों में शांति के दूत नजर आते हैंः योगी

Posted by - October 9, 2025 0
जालौन:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जालौन की धरती पर समाजवादी पार्टी और उनके नेताओं को खूब धोया। सपा…

नई टीम और रणनीति के साथ अपनी खोई सियासी हासिल करने कोशिश में है कांग्रेस

Posted by - October 11, 2019 0
रायबरेली। उत्तर प्रदेश की सत्ता से बेदखल कांग्रेस अब नई टीम और रणनीति के साथ अपनी खोई सियासी जमीन हासिल…
Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

Posted by - April 29, 2026 0
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) का उद्घाटन किया। करीब 36,230 करोड़…