CM Dhami

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्रों ने की सीएम धामी से मुलाकात

271 0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से शैक्षिक भ्रमण के लिए आये छात्रों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हमारे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने (CM Dhami) सभी विद्यार्थियों से कहा कि जिस भी क्षेत्र में कार्य करें पूरा मन लगाकर करें। जीवन में समय का सबसे अधिक महत्व होता है, इसलिए समय का सदुपयोग करना जरूरी है।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्रों ने कहा कि वे दो दिन के शैक्षिक भ्रमण के लिए आए हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाद वे आईएमए भी जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की शैक्षिक यात्राएं छात्रों के व्यक्तित्व के विकास में सहायक होती हैं और उन्हें नये अनुभव मिलते हैं।

Related Post

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी का ऐलान, पौष्टिक आहार भत्ते में की 25% बढ़ोतरी

Posted by - October 21, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के पुलिस लाइंस में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में  हिस्सा…
AK Sharma

एके शर्मा ने डेंगू पीड़ितों से मिलकर जाना हाल-चाल, शीघ्र स्वस्थ होने की दी शुभकामनाएं

Posted by - November 2, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) और लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने…