ACCIDENT

बाइक से टकराकर किसान की मौत

718 0

बंथरा इलाके में मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण बाइक सवार 50 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्नाव जिले के अचलगंज थानान्तर्गत किशनपुर गांव निवासी किसान रामशंकर (50) मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे दुबई से आ रहे अपने बेटे को लेने बाइक से सरोजनीनगर स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट आ रहा था।

अखिलेश के खिलाफ मुकदमे को वापस लेने की मांग

तभी बंथरा में कानपुर रोड पर बनी स्थित सई नदी पुल के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में राम शंकर बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान पीछे से आ रहे उसके दामाद ने रामशंकर को गंभीर हालत में लहूलुहान पड़ा देख उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राम शंकर को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Posted by - August 29, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ी लक्ष्य सेन,…
सुपरमॉडल बेला हदीद

सुपरमॉडल बेला हदीद का भी किया उत्पीड़न, शरीर का माप लेते समय…

Posted by - February 4, 2020 0
नई दिल्ली। सुपरमॉडल बेला हदीद भी उन पीड़ितों में शामिल हैं, जिनका विक्टोरिया सीक्रेट के एक्जीक्यूटिव ने यौन उत्पीड़न किया…
CM Yogi paid humble tribute to Sardar Patel.

‘रन फॉर यूनिटी’ के शुभारंभ पर बोले मुख्यमंत्री, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Posted by - October 31, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लखनऊ में ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती (Sardar…
CM Dhami

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा की बुनियाद हैं वीर बलिदानी

Posted by - October 21, 2024 0
देहरादून। पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बलिदानी पुलिसकर्मियों की वीर गाथा को याद करते…