CM Yogi

मुखयमंत्री योगी ने बेटियों के पांव पखार मातृ शक्ति की आराधना की

217 0

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मातृ शक्ति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा और उन्हें समाज मे शक्ति स्वरूप में प्रतिष्ठित करने की पहल को एक बार फिर मजबूत करते दिखे। शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में सीएम योगी (CM Yogi) ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।

शुक्रवार को गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंदिर स्थित अपने आवास परिसर के प्रथम तल पर परंपरागत रूप से पीतल के परात में जल से सभी नौ कुंवारी कन्याओं के बारी-बारी पांव धोये। उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत और शक्तिपीठ की वेदी पर उगाई गई जई का तिलक लगाया। माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर, उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया।

पूजन के बाद इन कन्याओं को मंदिर की रसोई में पकाया गया ताजा भोजन प्रसाद सीएम योगी ने अपने हाथों से परोसा। इन नौ कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंची बालिकाओं और बटुकों को भी पूजनोपरांत श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का प्यार-दुलार पाकर नन्हीं बालिकाओं व बटुकों की प्रसन्नता देखते ही बन रही थी। सत्कार और स्नेह के भाव से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर नौ कन्याओं व बटुक भैरव के पांव पखारे और पूजन किया। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) के हाथों दक्षिणा मिलने से सभी बालिकाएं काफी प्रफुल्लित दिखीं। पूजन के बाद भोजन परोसते समय सीएम निरंतर संवाद भी करते रहे। यह भी ख्याल रखते रहे कि किसी भी बालक-बालिका की थाली में प्रसाद की कोई कमी न रहे। इसे लेकर वह मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों को निर्देशित करते रहे।

पूजन के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश बजाज, अमित सिंह मोनू, विनय गौतम आदि मौजूद रहे। सीएम योगी ने इसके पूर्व प्रातःकाल के पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना की।

Related Post

Green Fertilizer

भूमि के लिए संजीवनी है हरी खाद, प्रयोग से भूमि में बढ़ जाती है कार्बनिक तत्वों की मात्रा

Posted by - March 16, 2023 0
लखनऊ। हरी खाद (Green Fertilizer) भूमि के लिए संजीवनी साबित हो रही है। पिछले दो दशकों के दौरान किसान हरी…

पीएम मोदी ने विजया राजे सिंधिया को दी श्रद्धांजलि, कहा- वह निडर और दयालु थीं

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विजया राजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विजया राजे सिंधिया…
Gonda

सीएम की मंशा के अनुरूप पहली बार गोण्डा में चलेगा ऐतिहासिक साफ-सफाई अभियान

Posted by - July 27, 2023 0
लखनऊ/गोण्डा। यूपी को स्वच्छता की दृष्टि से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कृत संकल्पित सीएम योगी (CM Yogi) की अपील…
akhilesh mayawati reaction on budget 2021-22

UP Budget 2021 -22 : मायावती बोलीं- बजट से हुई निराशा तो अखिलेश ने कहा-किसानों के साथ एक बार फिर धोखा

Posted by - February 22, 2021 0
लखनऊ। UP Budget 2021 -22: योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi)सरकार ने सोमवार को साढ़े पांच लाख करोड़ से अधिक की धनराशि…