CM Vishnudev

जनदर्शन : राजूराम वाचम को मुख्यमंत्री के हाथों मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

188 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) के हाथों बीजापुर के रहने वाले राजूराम वाचम को जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिली। वे कंप्यूटर ट्रेड में आईटीआई कर रहे हैं। पोलियो के कारण चलने उन्हें दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री (CM Vishnudev) से मिल कर उनकी यह तकलीफ अब काफी हद तक आसान हो गई है। इससे राजू राम काफी खुश है। अब उनके लिए हीरापुर आईटीआई का 11 किलोमीटर का सफर आसान हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राजूराम बीजापुर के रहने वाले हैं। जन्म के तीन वर्ष बाद ही उन्हें पोलियो हो गया था। बीजापुर से बारहवीं तक की पढ़ाई करने के बाद आईटीआई करने रायपुर आए हैं। रायपुर में राजूराम सुंदरनगर में रहते हैं, जहां से हीरापुर आईटीआई की दूरी 11 किलोमीटर है।

राजूराम ने पिछले जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्रायसायकल के लिए मुख्यमंत्री (CM Vishnudev) को आवेदन दिया था। मुख्यमंत्री ने राजूराम को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान करने की तत्काल स्वीकृति दे दी थी। जिसके तहत आज बुधवार काे राजूराम को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान की गई।

Related Post

CM Dhami offered prayers at Shri Brahma Temple

मुख्यमंत्री धामी ने तीर्थराज पुष्कर स्थित श्री ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - November 23, 2025 0
पुष्कर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज अजमेर, राजस्थान स्थित तीर्थराज पुष्कर की पावन भूमि पर स्थित विश्वप्रसिद्ध…
लखनऊ कचहरी बमबाजी

लखनऊ कचहरी बमबाजी मामले में बार एसोसिएशन महामंत्री जीतू यादव गिरफ्तार

Posted by - February 15, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ की वजीरगंज दीवानी कचहरी में बीते गुरुवार दोपहर वर्चस्व को लेकर लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव…